रतनलाल कटारिया के घर पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा, परिवार को दी सांत्वना

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Jun, 2023 04:46 PM

bjp national president jp nadda reached ratanlal kataria s house

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को स्वर्गीय रतनलाल कटारिया के परिवार को सांत्वना देने मनसा देवी कांप्लेक्स, सेक्टर-4 स्थित उनके आवास पर पहुंचे।

चंडीगढ़ (धरणी) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को स्वर्गीय रतनलाल कटारिया के परिवार को सांत्वना देने मनसा देवी कांप्लेक्स, सेक्टर-4 स्थित उनके आवास पर पहुंचे। जेपी नड्डा ने स्व. कटारिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली देते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि जनसेवा, मित्रवत् स्वभाव कटारिया की पूंजी थी। वे पहले राष्ट्र फिर समाज और उसके बाद पार्टी के बारे में सोचते थे, लेकिन अपने लिए उन्होंने कभी नहीं सोचा। नड्डा ने स्व. कटारिया की धर्मपत्नी बंतो कटारिया और उनके पुत्र एचसीएस अधिकारी चंद्रकांत कटारिया से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि कटारिया का यूं अचानक जाना हम सबके लिए एक कभी ना पूरी होने वाली क्षती है। आपके इस दुःख की घडी में ईश्वर आपको आत्मबल और संयम दें तथा दिवंगत आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करें। इस दुःख की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं। 


जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी को खड़ा करने में स्व. कटारिया का बड़ा योगदान रहा है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा आवाज़ उठाई है। उनका चले जाना देश,  प्रदेश, व बीजेपी एवं मेरी निजी क्षति है। नड्डा ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता और पार्टी का हरेक नेता और कार्यकर्ता उनकी समाज सेवा और पार्टी के प्रति समर्पण की भावना से सदा प्रेरित होता रहेगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया को लंबी बीमारी के चलते पीजीआई रोहतक में एडमिट कराया गया था जहां उनका 18 मई 2023 को निधन हो गया था। 

वहीं इस मौके पर उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राज्य सभा सांसद डॉ. अनिल जैन, हरियाणा सरकार में मंत्री मूलचंद शर्मा, हरियाणा कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह, मीडिया और सोशल मीडिया प्रदेश प्रमुख डॉ. संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, मेयर पंचकूला कुलभूषण गोयल, कालका नगरपरिषद के चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, श्याम लाल बंसल, पार्षद संजीव कौशल,  महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव बबली शर्मा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश जैन, परमजीत कौर, विरेंद्र राणा और वीरेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!