Video : BJP विधायक जगदीश नायर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर किया पलटवार, कहा – उनके बेटे ने भी किए हैं बहुत घोटाले

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 11 Apr, 2023 11:35 AM

मुख्यमंत्री मनोहर लाल दो दिन के दौरे पर होडल विधानसभा आ रहे हैं। इस दौरान सीएम जनता से सीधा संवाद करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री सत्ती सरोवर पर जनता से रूबरू होंगे और विकास कार्यों की सौगात देंगे...

होडल (हरिओम भारद्वाज) : मुख्यमंत्री मनोहर लाल दो दिन के दौरे पर होडल विधानसभा आ रहे हैं। इस दौरान सीएम जनता से सीधा संवाद करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री सत्ती सरोवर पर जनता से रूबरू होंगे और विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसी को लेकर हल्के के विधायक जगदीश नायर ने जनता से आने की अपील की है।

विधायक जगदीश नायर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। चाहे जमीन घोटाला हो विकास कार्यों में किए घोटाले हो सभी में कांग्रेसियों का नाम हैं। नायर ने कहा कि उदयभान तो उदयभान उनका बेटा भी नगर परिषद चेयरमैन रहते बड़े घोटाले किए थे। अगर हम जांच कराएं तो बाप और बेटे कितने घोटालो में लिप्त मिलेंगे, लेकिन हमारे पास इन फालतू बातों के लिए टाइम नहीं है। 

उदयभान ने क्या कहा था ?

बता दें कि सोमवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को घेरा था। उन्होंने कहा था कि सरकार किसान हितैषी नहीं है। सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के होडल आगमन को लेकर कहा था कि मुख्यमंत्री जी सत्ता में जब आए तो उन्होंने होडल के लिए कई घोषणाएं की थी, वो ही आज तक पूरी नहीं की है तो अब 8 साल बाद फिर जनता को घोषणाओं के नाम पर धोखा देने के लिए आ रहे हैं। उदयभान ने कहा था कि जिस सत्ती सरोवर पर वो संवाद करने आ रहे हैं उसी सत्ती सरोवर के जिनोधार में जी भरकर घोटाला हुआ है। क्या मुख्यमंत्री जी इसकी जांच कराएंगे। मुख्यमंत्री जी पहले की ही घोषणाओं को पूरा कर दें फिर संवाद करने आएं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!