'100 दिनों में भाजपा ने नहीं किया कोई काम', दीपेंद्र हुड्डा ने सैनी सरकार पर साधा निशाना

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 25 Jan, 2025 10:05 PM

bjp has not done any work in 100 days  deependra hooda targets saini

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन पहले से बेहतर होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी व भाजपा एक समान हैं, लेकिन इस बार लोग शीला दीक्षित के कार्यकाल को याद करके...

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन पहले से बेहतर होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी व भाजपा एक समान हैं, लेकिन इस बार लोग शीला दीक्षित के कार्यकाल को याद करके कांग्रेस के प्रदर्शन को बेहतर बनाएंगे। साथ ही उन्होंने दिल्ली में केजरीवाल के कार्यकाल को नुकसानदायक बताया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार लिस्ट से बाहर होने पर भी प्रतिक्रिया देते हुए इसे पार्टी का फैसला बताया है।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा दलित व पिछड़े वर्ग की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी को भाजपा पर निशाना साधते हुए दिल्ली में विधानसभा चुनाव में इस बार बेहतर प्रदर्शन होने की उम्मीद जताई है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा की आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में दिल्ली को बड़ा नुकसान हुआ है और कोई विकास कार्य नहीं हुआ। कांग्रेस आप की प्रतिद्वंद्वी पार्टी है इसलिए कांग्रेस का प्रदर्शन पहले से कहीं बेहतर होगा। 

दिल्ली की जनता पूर्व सीएम के कार्य को देगी वोट- दीपेंद्र

उन्होंने कहा कि दिल्ली के जनता पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल को याद करके इस बार वोट करेंगे। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार की लिस्ट से बाहर होने पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह मीडिया का बनाया हुआ खेल है और यह पार्टी का फैसला है।

भाजपा ने 100 दिनों में नहीं किया कोई काम- दीपेंद्र

उन्होंने कहा कि भाजपा के इन 100 दिनों में कोई काम नहीं हुआ है न हीं तो किसानों को राहत मिल पा रही है और नहीं महिलाओं को गैस सिलेंडर व कामगार लोगों को कोई सुविधा नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि अफसरशाही सरकार के कंट्रोल में नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के संगठन विस्तार व मजबूत करने के लिए काम चल रहा है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!