"सत्ता की भूख में लोकतंत्र भूल गई भाजपा", सांसद कुमारी सैलजा का बीजेपी पर कटाक्ष

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 22 Nov, 2024 05:19 PM

bjp has forgotten democracy in its hunger for power mp kumari selja

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने महाराष्ट्र और झांरखड़ चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस की जीत का दावा किया है। उन्होनें कहा कि भाजपा में सत्ता की भूख इस कदर हावी है कि वह लोकतंत्र और संविधान तक को भूल गई, आज भाजपा...

चंडीगढ़ : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने महाराष्ट्र और झांरखड़ चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस की जीत का दावा किया है। उन्होनें कहा कि भाजपा में सत्ता की भूख इस कदर हावी है कि वह लोकतंत्र और संविधान तक को भूल गई, आज भाजपा लोकतंत्र मिटाने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के मद में चूर भाजपा ने लोकतंत्र और संविधान को ताक पर रख दिया है।

मीडिया को दिए बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास रहा ही नहीं है। देश ने महाराष्ट्र में भाजपा का असली चेहरा देख लिया है, किस प्रकार से मतदाताओं को लुभाने के लिए उनके वोट  खरीदें गए। एक वरिष्ठ भाजपा नेता पर नोट बांटने के आरोप लगे सभी ने देखा, कैसे लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता के लिए राजनीतिक दलों में तोड़फोड़ का काम शुरू कर रखा है। महाराष्ट्र में किस प्रकार शिवसेना और एनसीपी में तोड़फोड़ कर सरकार बनाई क्योंकि भाजपा को लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रहा ही नहीं है। 

महाराष्ट्र और झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही- सैलजा

उन्होंने कहा कि भाजपा सदा ही जनता को गुमराह करती आई है पर अब जनता भाजपा के जाल में फंसने वाली नहीं है, जनता सच जान चुकी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है, उन चुनाव में भी इंडिया गठबंधन शानदार प्रदर्शन करने जा रहा है।

झूठी घोषणाएं करना ही भाजपा की विशेषता- सैलजा

कुमारी सैलजा ने कहा कि EVM का मुद्दा कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग के समक्ष उठाया गया था पर चुनाव आयोग ने जो जवाब दिया उससे सब हैरान है। उन्होंने कहा कि EVM को लेकर कांग्रेस अपना पक्ष हर मंच पर उठाती रहेगी। मेरा परिवार कांग्रेस है और वे कांग्रेस को छोड़कर कभी भी कहीं जाने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने में लगी हुई है, झूठी घोषणाएं करना और फिर उन्हें पूरा न करना यही भाजपा की विशेषता है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव नजीते बता देंगे कि जनता बदलाव चाहती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!