बीरेंद्र सिंह ने दी सुभाष बराला को चुनौती, बोले- सामने आने पर साबित करूंगा पर्ची-खर्ची

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 23 Apr, 2025 07:25 PM

birendra singh challenged subhash barala said expenses slip

उचाना की पुरानी मंडी में सज्जन चौधरी की प्रतिष्ठान पर पहुंचे कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया। यहां पर बीरेंद्र सिंह भाजपा पर हमलावार रहे।

जींद (अमनदीप पिलानिया) : उचाना की पुरानी मंडी में सज्जन चौधरी की प्रतिष्ठान पर पहुंचे कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया। यहां पर बीरेंद्र सिंह भाजपा पर हमलावार रहे। भाजपा नेता सुभाष बराला को खुला चैलेज देते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वो आमने-सामने बैठेंगे तो बताएंगे किस तरह से प्रदेश में खर्ची-पर्ची नहीं बल्कि खर्चा-पर्चा चल रहा है।

बीरेंद्र सिंह ने भाजपा पर देश को धर्म, जात-पात में बांटने का आरोप भी लगाया। उन्होनें कहा कि जितनी भाजपा कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश करेगी उतनी कांग्रेस मजबूत होगी। जो सरकार तीन कृषि काले कानून की तरह कृषि नीति लेकर आ रही है, उसका उदेश्य कृषि नीति से खेती पर कब्जा करने का है। प्रदेश सरकार किसान हितैषी है तो इस कृषि नीति को लागू प्रदेश में न होने दें।

बड़ा घोटाला भी हो सकता है- बीरेंद्र सिंह

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि गेहूं के सीजन में जो उठान का काम धीमा चल रहा है। बारिश हो जाए तो बड़ा नुकसान हो सकता है। प्रदेश भर में उठान की रफ्तार धीमी है। इससे नुकसान किसान, आढ़ती को 
ही होता है। कई जगह मामले सामने आए हैं कि जिनमें गेहूं के बैगों के वजन में फर्क मिला है। इसमें भी सरकार की लापरवाही और बड़ा घोटाला भी हो सकता है।

किसानों मे है डर- बीरेंद्र सिंह

मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने तीन काले कानून बना दिए थे। इससे किसानों में डर हो गया था कि कही वो अपनी ही जमीन से बेदखल न हो जाए। इसलिए वो इकठ्ठे होकर लड़े और सरकार को ये कानून वापिस लेने पड़े। अब भी कृषि नीति के लिए एक स्कीम आई है उसमें भी उसी तरह की रंगत है। उस रंगत में ये नजर आता है कि जो व्यापार है व्यापार को खेती में कब्जा करने का एक प्रयास सरकार के द्वारा हो रहा है। अगर प्रदेश भाजपा सरकार किसान हितैषी खुद को कहती है तो वो उस स्कीम का अध्यनन करें। 

कश्मीर हमले की निंदा

उन्होनें कहा कि सरकार में अगर बुद्धि हो तो लोगों को जात-पात, धर्म के नाम पर देश को कमजोर न करें। धार्मिक रूप से अगर हम देश को इक्ट्ठा नहीं रख सकें। दुनिया का ऐसा कोई धर्म नहीं जो यहां नहीं है। वहीं कश्मीर की घटना पर उन्होनें कहा इस घटना से कुछ सीख लो, आप समाज को शांति से रहने दो। ये प्रजातंत्र का कमजोरी की तरफ लेकर जाएंगे। ये भाईचारा खराब और सामाजिक रूप से ये देश को नुकसान करने वाली चीजें है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!