Edited By Saurabh Pal, Updated: 31 Jul, 2023 01:08 PM

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अलग- अलग जिलो में पन्ना प्रमुख सम्मेलन किये जा रहे है। इसी कड़ी में डबवाली में पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा भाजपा प्रभारी विप्लब देव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत...
सिरसा (सतनाम सिंह): 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अलग- अलग जिलो में पन्ना प्रमुख सम्मेलन किये जा रहे है। इसी कड़ी में डबवाली में पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा भाजपा प्रभारी विप्लब देव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि हरियाणा के साथ साथ पंजाब में भी जीत दर्ज करनी है। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर भी निशाना साधा। इस मौके पर सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल के साथ-साथ भाजपा के कई नेता भी मंच पर मौजूद रहे।
मंच से हरियाणा भाजपा प्रभारी ने कहा कि डबवाली से भाजपा विधायक नहीं होने के बावजूद सरकार ने यहां 150 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू किया। डबवाली को पुलिस जिला बनाया गया। विप्लब देब ने कहा सोचिये यदि डबवाली की जनता ने भाजपा विधायक बनाया होता तो कितना काम होता।
इसके साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इन चुनावों में डबवाली, सिरसा के साथ साथ पंजाब को भी जीतने का काम करना है। वहीं उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में जो पंजाब है, वो ही हमारा है इस लिए हमारी नजर वहां भी है। वहीं विप्लब ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भूपेंद्र हुड्डा पेंशन बढ़ोतरी के साथ साथ तरह तरह के लुभावने वादे कर रहे हैं। 10 साल आप की सरकार रही आप ने जनता को क्या दिया।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)