पानीपत में मनाना फाटक के पास हुआ बड़ा ट्रेन हादसा, दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 01 Apr, 2023 06:12 PM

शहर में समालखा के मनाना गांव फाटक के पास बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई।
पानीपत(सचिन): शहर में समालखा के मनाना गांव फाटक के पास बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी से वापस लौट रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय श्यामलाल और 19 वर्षीय सागर दोनों पानीपत के खंड समालखा के भरत नगर के रहने वाले चचेरे भाई थे। कल वह शाम को किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी पर गए हुए थे,लेकिन वापस नहीं लौटे। जब दोनों की तलाश शुरू हुई तो पता लगा कि मनाना फाटक के पास कोई ट्रेन हादसा हुआ है,जिसमें युवकों की मौत हो गई है। जब परिजनों ने वहां जाकर देखा तो दोनों उनके ही घर के चिराग थे। इस मामले की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक घटना के बारे में खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

सोनीपत एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सहित एक की मौत, तेज रफ्तार ट्रक...

घरेलू विवाद का दर्दनाक अंत ; सीढ़ियों से गिरने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, विदेश रह रहे बेटे का...

सिरसा में कलयुगी बेटे की करतूत, जमीन के लिए पिता को दी दर्दनाक मौत

5 रेलवे फाटकों के जाम से त्रस्त है हरियाणा का ये जिला, 10 साल बाद भी अधूरी एलिवेटिड रेलवे ट्रैक...

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत, माथे पर गहरी चोट

ग्रीन रेलवे की ओर हरियाणा का बड़ा कदम: हाइड्रोजन ट्रेन का सफल परीक्षण, जल्द शुरू हो सकता है...

बड़ी घोषणा: अयोध्या के बाद अब नांदेड़ साहिब जाएगी विशेष तीर्थ ट्रेन, ये लोग उठा सकेंगे लाभ

NH-48 पर मौत बनकर दौड़ा कंटेनर : भुड़ला फ्लाईओवर के पास महिला को कुचला, पति गंभीर

हरियाणा: प्राथमिक स्कूलों में अब केवल 'पास-फेल' नहीं, बच्चों को मिलेगा ये कार्ड, शिक्षा प्रणाली...

हरियाणा में ITI पास युवाओं की चमकेगी किस्मत: CM सैनी का बड़ा फैसला, डिजिटल पोर्टल से सीधे मिलेगी...