Edited By Isha, Updated: 17 Jun, 2025 08:09 AM

चंडीग पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर अपनी गिरफ्तारी को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट में ईडी को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
चंडीगढ़: पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर अपनी गिरफ्तारी को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट में ईडी को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
दरअसल, समालखा के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर पर गुरुग्राम में मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज है। ईडी को पूर्व विधायक की तलाश थी। उनको विधानसभा चुनाव के दौरान भी नोटिस जारी किया था। वे इसके बाद भी हाईकोर्ट में पेश नहीं हुए। ईडी की टीम उनकी लगातार तलाश कर रही थी। इस मामले में उनके दो बेटे भी आरोपी हैं।
दिल्ली के एक होटल से धर्म सिंह छौक्कर को किया था। उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व विधायक जमीन पर गिरते नजर आ रहे हैं और उनके कपड़े भी फटे हुए दिखाई दे रहे हैं।