इनेलो में बड़ा बदलाव, अभय चौटाला बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानें किसे मिली नई जिम्मेदारी

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 25 Mar, 2025 06:09 PM

big change in inld abhay chautala becomes national president know more

इंडियन नेशनल लोकदल की राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी में मंगलवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। पार्टी की महासचि अभय चौटाला को अब पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इनेलो में यह बदलाव पार्टी की संसदीय कार्य समिति की बैठक के दौरान किया है।

चंडीगढ़ : इंडियन नेशनल लोकदल की राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी में मंगलवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। पार्टी की महासचि अभय चौटाला को अब पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इनेलो में यह बदलाव पार्टी की संसदीय कार्य समिति की बैठक के दौरान किया है। MLA आदित्य चौटाला ने प्रदेश सक्रिय किया गया है जो पार्टी को मजबूत बनाएंगे।

वहीं पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने पर अभय चौटाला ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। चौधरी देवीलाल की नीतियों पर पार्टी को नई दिशा देंगें। अभय चौटाला ने कहा कि ओपी चौटाला के समय के साथियों को एक मंच पर लाने का काम करेंगें। चौटाला ने कहा कि सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी आरएस चौधरी होंगें, वहीं पार्टी में 3 वाइस प्रेसिडेंट बनाए गए हैं।

इन्हें दी गई है जिम्मेदारी

हरियाणा प्रधान महासचिव प्रताप गुज्जर को बनया गया है। रामपाल माजरा को एक बार फिर हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। यूपी में समर पाल चौधरी, एमपी में मोतीलाल व राजस्थान में गोधारा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, विधायक आदित्य देवीलाल, शेर सिंह बड़शामी, प्रकाश भारती, एमएस मलिक, आरएस चौधरी, सरदार नछतर सिंह मौजूद रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!