महापंचायत में किसानों का बड़ा ऐलान, 3 अक्टूबर को देशभर में रेलवे ट्रैक किए जाएंगे जाम

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Sep, 2024 03:48 PM

big announcement of farmers mahapanchayat

आज कुरुक्षेत्र के पीपली में किसानों द्वारा महापंचायत की गई। इस महापंचायत में सरवन सिंह पंढेर, जगजीत सिंह दल्लेवाल, अमरजीत सिंह मोहड़ी सहित कई किसान नेताओं ने हिस्सा लिया। महापंचायत में महिला किसान भी भारी संख्या में पहुंची।

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : आज कुरुक्षेत्र के पीपली में किसानों द्वारा महापंचायत की गई। इस महापंचायत में सरवन सिंह पंढेर, जगजीत सिंह दल्लेवाल, अमरजीत सिंह मोहड़ी सहित कई किसान नेताओं ने हिस्सा लिया। महापंचायत में महिला किसान भी भारी संख्या में पहुंची। 

PunjabKesari

2 घंटे के लिए रोकी जाएंगी ट्रेनें

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हरियाणा भर में किसानों द्वारा महापंचायत की जा रही है और भाजपा सरकार ने जिस प्रकार के अत्याचार किसानों पर किए हैं। अब हरियाणा में इसका बदला लेने का समय आ गया है। हम पंचायत कर हरियाणा के किसानों को याद दिला रहे है कि किस प्रकार से किसानों पर बल का प्रयोग किया गया और किस प्रकार से किसान शुभकरण को शहीद किया गया। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को भारत भर में 2 घंटे के लिए रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे और आने वाले समय में आंदोलन को और भी गति दी जाएगी। 

PunjabKesari

वहीं अमरजीत सिंह मोहड़ी ने कहा कि हमारे आंदोलन का उद्देश्य दूसरे राजनीतिक दलों को भी सचेत करना है कि अगर सत्ता में आने के बाद वह किसानों के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार करेंगे तो कि कैसे एक होकर उनके खिलाफ भी लड़ाई लड़ी जाएगी। किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं और आने वाले समय में इस आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!