"सत्ता में आने पर पलवल तक लाएंगे मेट्रो..." कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले भूपेन्द्र हुड्डा

Edited By Saurabh Pal, Updated: 05 Aug, 2024 06:00 PM

bhupendra hooda spoke at congress workers conference held in palwal

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पलवल स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े 9 सालों में कोई विशेष उपलब्धि हासिल नहीं की है। भाजपा के राज में प्रदेश में महंगाई और...

पलवल (दिनेश कुमार): पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पलवल स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े 9 सालों में कोई विशेष उपलब्धि हासिल नहीं की है। भाजपा के राज में प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ी है, कानून व्यवस्था का भी बुरा हाल है। आज प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। भाजपा सरकार की नीतियों से कोई भी वर्ग संतुष्ट नहीं है। हुड्डा ने आगे कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनेगी। हम पहले भी प्रदेश में मेट्रो लाए थे, अबकी बार पलवल तक मेट्रो लेकर आएंगे। 

PunjabKesari

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के मौके पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदय भान की मौजूदगी में जजपा के राष्ट्रीय महासचिव रहे पूर्व मंत्री हर्ष कुमार ने कांग्रेस का दामन थामा। साथ ही दूसरे दलों से आए दर्जनों नेताओं का भी पार्टी में स्वागत किया गया। हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते हर वर्ग दुखी एवं परेशान है। पिछले साढ़े नौ सालों में हरियाणा विकास में काफी पिछड़ गया है। भाजपा सरकार में मेट्रो के कार्य को गति प्रदान नहीं की गई। हरियाणा में रेलवे लाइन बिछाने का कार्य एक इंच भी नहीं किया गया। बिजली का उत्पादन करने के लिए एक यूनिट भी नहीं लगाई गई। शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए एक भी यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज नहीं बनाया गया है।

"कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा को बनाया नंबर वन प्रदेश"

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा को नंबर वन प्रदेश बनाने का काम किया। हमारा प्रदेश प्रति व्यक्ति आय में नंबर वन पर था। निवेश के मामले में उद्योगपतियों की पहली पसंद था। प्रदेश में कानून व्यवस्था और युवाओं को नौकरी देने में अग्रणी राज्य था। वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार में हरियाणा महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में अव्वल बन गया है। प्रदेश की महिला खिलाड़ियों को अपने हकों के लिए जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है और हर व्यक्ति असुरिक्षत है। भाजपा ने सत्ता में आने पर प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक किसी भी जिले में मेडिकल कॉलेज नहीं बनाया। 

"ठेकेदारी प्रथा को किया जाएगा समाप्त"

पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में बुजुर्गों को 6 हजार रुपए पेंशन देने, महंगाई को कम करने, 300 यूनिट तक बिजली माफ करने, 500 रूपए में गैस सिलेंडर प्रदान करने और गरीब परिवार के लोगों को 100-100 गज के प्लॉट दिए जाने की बात की है। साथ ही 2 कमरे का मकान बनाकर भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान 4 लाख गरीब परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट प्रदान किए थे और 3 लाख परिवारों को देने के लिए चिन्हित किया था, लेकिन भाजपा सरकार ने इस योजना का बंद कर दिया। भाजपा ने युवाओं को नौकरी देने के नाम पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाया है। भाजपा ने ठेकेदारी प्रथा दोबारा से शुरू कर दी है। सरकारी विभागों में 2 लाख कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हुए हैं। कांग्रेस की सरकार आने के बाद इन रिक्त पदों को भरा जाएगा और ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किया जाएगा।

उदयभान ने मुख्यमंत्री सैनी को बताया डमी सीएम
 
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने भी भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अमित शाह हरियाणा के दौरे पर आए और जनता से झूठ बोलकर चले गए। उन्होंने नायब सिंह सैनी को डमी सीएम बताते हुए कहा कि यह केवल नाम के मुख्यमंत्री हैं, काम तो आज भी मनोहर लाल खट्टर ही करते हैं। उदयभान ने आगे कहा कि सीएमआई के आंकड़ों के अनुसार आज देश भर में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर हरियाणा में है। स्वास्थ्य सेवाओं में 20 हजार से ज्यादा और शिक्षा विभाग में 50 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। बेरोजगारी के चलते युवा प्रदेश से पलायन कर रहे हैं। अपराध में भी हरियाणा नंबर वन बन चुका है। युवा वर्ग आज नशे के गर्त में जा रहा है। स्कूली बच्चे भी नशे की चपेट में आ रहे हैं। बीजेपी के शासन काल में महंगाई दर बढ़ी है। क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। 

प्रदेश में हुआ एक हजार करोड़ का शराब घोटाला: उदयभान

चौधरी उदयभान ने आगे कहा कि प्रदेश में एक हजार करोड़ का शराब घोटाला हुआ। आंदोलन के दौरान 700 किसान शहीद हुए। बीजेपी ने किसानों पर लाठी चलवाई। आज हरियाणा देश में सबसे असुरक्षित राज्य बनकर रह गया है। बीजेपी ने प्रदेश के दलित और पिछड़ों की भी उपेक्षा की। सरकार ने महिला उत्पीड़न के आरोपियों को संरक्षण देने का काम किया। महिला पहलवानों को दिल्ली की सड़कों पर घसीटा गया और सरकार चुप बैठी रही। उदयभान ने बीजेपी पर चुनावी घोषणाएं पूरी नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल और कॉलेज में SC और OBC वर्ग की फीस बढ़ाई गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, बलजीत डागर, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाना, जगन डागर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!