Election duty से गायब रहना पड़ा भारी, अनुपस्थिति रहने वाले कर्मी पर मामला दर्ज

Edited By Isha, Updated: 03 Oct, 2024 05:14 PM

being absent from election duty proved costly

रिटर्निंग अधिकारी, 22-घरौंडा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की शिकायत पर चुनावी ड्यूटी से अनुपस्थिति रहने वाले कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया कि उप परियोजना निदेशक एच.आर. ऑप्रेशनल, पायलट प्रोजैक्ट कर

करनाल : रिटर्निंग अधिकारी, 22-घरौंडा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की शिकायत पर चुनावी ड्यूटी से अनुपस्थिति रहने वाले कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया कि उप परियोजना निदेशक एच.आर. ऑप्रेशनल, पायलट प्रोजैक्ट करनाल कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कार्यालय के गौतम जैन ट्रेसर की ड्यूटी 22-घरौंडा विधानसभा निर्वाचन में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त करनाल के माध्यम से होम वोटिंग हेतु लगाई गई थी। 

उक्त कर्मचारी की पोलिंग के लिए ट्रेनिंग दिनांक 26.09.2024 को डी.ए.वी.पी.जी. कॉलेज करनाल में निर्धारित की गई थी। यह कर्मचारी न तो ट्रेनिंग  के लिए हाजिरी आया, न ही होम वोटिंग ड्यूटी के लिए उपस्थित हुआ। 30.09.2024 को फैसीलिएशन सैंटर पर उपस्थित नहीं हुआ। 

सम्बन्धित कर्मचारी को कार्यालयाध्यक्ष के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 28.09.2024 को सुबह 10 बजे चुनावी ड्यूटी से अनुपस्थिति बारे कारण सहित उपस्थित हाेने बारे लिखा गया था परन्तु कोई उत्तर प्राप्त न हुआ।इसके अतिरिक्त सम्बधित कर्मचारी को दूरभाषा से भी सम्पर्क किया गया, किन्तु उक्त कर्मचारी ने ड्यूटी पर आने बारे कोई रुचि नहीं दिखाई है।  जांच अधिकारी एस.आई. रमेश चंद के अनुसार अधिकारी के पत्र के आधार पर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!