ग्राम पंचायत परिक्रमा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने की बैठक

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 10 Feb, 2024 07:09 PM

begraj yadav take meeting with party workers

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाली ग्राम पंचायत परिक्रमा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ग्राम पंचायत परिक्रमा यात्रा के जिला संयोजक बेगराज यादव की अध्यक्षता में बादशाहपुर स्थित चिनार गार्डन में बैठक का...

गुरुग्राम, (ब्यूरो): भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाली ग्राम पंचायत परिक्रमा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ग्राम पंचायत परिक्रमा यात्रा के जिला संयोजक बेगराज यादव की अध्यक्षता में बादशाहपुर स्थित चिनार गार्डन में बैठक का आयोजन किया गया। यह यात्रा 12 फरवरी को जिले के गांव रिठौज से शुरु होगी। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ग्राम पंचायत परिक्रमा यात्रा के जिला संयोजक बेगराज यादव ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास के मजबूत इरादे से सत्ता में आई भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश की जनता के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए है और हर बार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक को लाभान्वित किया है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

भाजपा के लिए सबसे वंचित और पिछड़े व्यक्ति तक पहुंचना सिर्फ एक चुनावी वादा नहीं, एक संकल्प है। किसान सम्मान निधि, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी अनेक योजनाएं इस बात की साक्षी है कि मोदी सरकार अंत्योदय के सिद्धांत को समर्पित है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी का मानना है कि गरीब, किसान, युवा और महिलाएं का देश के विकास में प्रमुख योगदान है। 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, किसानों को केंद्र में रखने वाली कई नीतियों और योजनाओं को लागू किया गया है। बेगराज यादव ने कहा कि यात्रा के माध्यम से किसान मोर्चा के कार्यकर्ता 2 लाख से अधिक गोयों में किसानों, मजदूरों तथा कृषि से जुड़े अन्य वर्गों से संपर्क स्थापित करेंगे और उनसे द्विपक्षीय संवाद के माध्यम से उनकी कृषि से जुड़ी बाधाओं तथा मोदी सरकार से उनकी आकांक्षाओं को समझेगे। साथ ही पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई किसान हितैषी एवं कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें अवगत भी कराएंगे।

 

उन्होंने कहा कि इस यात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुजफ़्फरनगर के मां शाकुम्भरी देवी मंदिर प्रांगण, शुक्रताल से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजकुमार चाहर द्वारा किया जाएगा जिसमें 50,000 से अधिक किसान उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर अभियान के दौरान सरपंचों, पूर्व सैनिकों, धार्मिक गुरुओं, स्थानीय डॉक्टरों, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मधारियों, कृषि व्यापारियों, एफ.पी.ओ. प्रमुख, प्रगतिशील किसानों, जैविक खेती करने वाले किसानों, स्थानीय किसान व मजदूर नेताओं और कृषि वैज्ञानिकों जैसे प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क किया जाएगा और उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 9 संकल्पों को अपनाने का अनुरोध भी किया जाएगा। बह 9 संकल्प है जल संरक्षण, ग्राम स्तर पर डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना, स्वच्छता अभियान, बोकल फॉर लोकल (भारत में निर्मित), घरेलू पर्यटन में वृद्धि, जैविक खेती के बारे में जानकारी दी जाएगी। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र यादव, प्रदेश सचिव रवींद्र खटाना, प्रदेश मीडिया प्रमुख विजय कुमार यादव, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख सुनील लाठर , मुकेश जेलदार, महेश दाहिया, रणधीर राव आदि शामिल रहे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!