उप-राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग को लेकर बड़ौली का कांग्रेस पर तंज, बोले- किसी को वोट डालनी न आए तो हम क्या करें

Edited By Isha, Updated: 11 Sep, 2025 10:13 AM

baroli taunts congress over voting in the vice presidential election

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का कहना है कि अभय चौटाला कुछ भी बोल देते हैं, यह उनका स्वभाव है, इसलिए जनता उनको गंभीरता से नहीं लेती। इसी वजह से इनेलो कमजोर हुई है। बड़ौली महर्षि दयानंद

रोहतक: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का कहना है कि अभय चौटाला कुछ भी बोल देते हैं, यह उनका स्वभाव है, इसलिए जनता उनको गंभीरता से नहीं लेती। इसी वजह से इनेलो कमजोर हुई है।
बड़ौली महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के विधि विभाग में बुधवार को आयोजित एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इसके बाद वह मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। अभय चौटाला ने दो दिन पहले रोहतक में कहा था कि वह मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री नहीं मानते।
विज्ञापन


कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव में अगर किसी को वोट डालना न आए तो इसमें हम क्या करें। चुनाव से पहले तो कांग्रेस अपने सांसदों को वोटिंग की ट्रेनिंग नहीं देती, बाद में क्रॉस वोटिंग के आरोप लगाती है।

बाढ़ राहत पर प्रदेश सरकार की घोषणा पर सवाल उठाने पर कहा कि कांग्रेस को आरोप लगाने से पहले यह देखना चाहिए कि जहां पर उनकी सरकारें हैं, वहां आपदा के दौरान क्या देते हैं। अभय चौटाला के सीएम नायब सैनी को डमी कहने पर बड़ौली ने कहा कि उनको तो खुद ही नहीं पता होता कि वह क्या बोल रहे हैं। इन्हीं बातों के कारण आज वह विधायक भी नहीं हैं।

 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!