कोरोना की दहशतः हरियाणा में होने वाली सभी रैलियों पर लगा प्रतिबंध

Edited By Isha, Updated: 13 Mar, 2020 05:43 PM

banning all rallies in haryana

हरियाणा के स्वास्थय मंत्रालय ने  कोरोना वायरस से बचाव के लिए उठाए जा रहे कदमों के अंतर्गत अगले आदेश तक सभी पार्टी की रैलियां रद्द करने का एलान किया है। स्वास्थय मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़(धरणी)- हरियाणा के स्वास्थय मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए उठाए जा रहे कदमों के अंतर्गत अगले आदेश तक सभी पार्टी की रैलियां रद्द करने का एलान किया है। बता दें कि आज ही डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने इसराना अनाज मंडी में युवा प्रेरणा रैली निकाली थी। 

स्वास्थय मंत्री अनिल विज ने कहा कि सभी सामूहिक कार्यक्रम जिनमे भीड़ एकत्रित होती है पर अगले आदेश तक  प्रतिबंध लगा दिया गया है।   कोरोना  को लेकर हर तीन दिनों में रिव्यू होगा। प्रदेश में होने वाले सभी धार्मिक कार्यक्रमों और राजनैतिक संग्रह पर लगा पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। विज ने कहा कि इस आदेश की पालना न करने वालों पर 188 की धारा सहित कार्यवाही होगी। 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!