सीएम सैनी ने खेल पुरस्कारों से नवाजे गए खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, कहा- देश का गौरव बढ़ाने का किया काम

Edited By Deepak Kumar, Updated: 03 Jan, 2025 04:09 PM

bahadurgarh nayab singh saini congratulate players who received sports awards

हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में खेल पुरस्कारों से नवाजे गए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री का कहना है कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है।

बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार धनखड़): हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में खेल पुरस्कारों से नवाजे गए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री का कहना है कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है। बता दें सीएम सैनी बहादुरगढ़ में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें भी नमन किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने माता सावित्रीबाई फुले को महिला अधिकारों की प्रेरणा बताया। सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने अपना पूरा जीवन महिला शिक्षा के क्षेत्र को समर्पित कर दिया। प्रदेश की भाजपा सरकार माता सावित्रीबाई फुले के सपनों को साकार करने में लगी हुई है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार यह सुनिश्चित करेगी की बेटियों को गर्भ में नहीं मारा जाए।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर की अपील

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भी लोगों से अपील की। उन्होंने बहादुरगढ़ के लोगों से बहादुरगढ़ से सटी हुई दिल्ली की विधानसभाओं में जाकर भाजपा के समर्थन में प्रचार करने और भाजपा को जीत दिलवाने की अपील की है।

बहादुरगढ़ के  लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के इस कार्यक्रम से बहादुरगढ़ के लोगों को काफी उम्मीदें थी। मुख्यमंत्री ने बहादुरगढ़ के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही बहादुरगढ़ के राजकीय महिला कॉलेज का नाम माता सावित्रीबाई फुले के नाम पर रखने का ऐलान भी मुख्यमंत्री ने मंच से किया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!