Haryana Top10: सैलजा की कांग्रेस संदेश यात्रा के खिलाफ दीपक बाबरिया का पत्र, अनुशासनहीनता पर SRK गुट को कार्रवाई की चेतावनी, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

Edited By Saurabh Pal, Updated: 16 Jan, 2024 10:06 PM

babariya warned srk group

हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी अब नेताओं की आपसी अदावत का शक्ल लेती जा रही है। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इस समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही है। वहीं हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष उदयभान व भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में घर-घर...

डेस्कः हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी अब नेताओं की आपसी अदावत का शक्ल लेती जा रही है। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इस समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही है। वहीं हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष उदयभान व भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में घर-घर कांग्रेस अभियान चलाया जा रहा है। इसके इत्तर हरियाणा कांग्रेस का एसआरके (सैलजा, रणदीप, किरन) गुट भी कांग्रेस संदेश यात्रा निकालने की तैयारी में है। ऐसे साफ-साफ हरियाणा कांग्रेस दो धड़ों में बंटी नजर आती है। हलांकि हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया पहले भी एक कार्यक्रम के सामानंतर दूसरे कार्यक्रम की इजाजत न होने की बात कह चुके हैं

भगवा यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों पर पथराव, विशेष समुदाय के लोगों ने लगाए धार्मिक नारे

 पूरा देश इस समय राम मय हो गया है। इसी कड़ी में अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भक्तों द्वारा भगवा यात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान कुछ आसामाजिक तत्वों ने यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों पर पथराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

खुशखबरी! हरियाणा वासियों के लिए राम लला का दर्शन होगा आसान, इन शहरों से मिलेंगी अयोध्या के लिए ट्रेनें और बसें

हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल को अयोध्या से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। गौरतलब है कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके बाद आम लोगों के दर्शन के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा। राम लला का दर्शन भक्त आसानी से भक्त कर सकें इसके लिए सरकारें ट्रेनों व बसों के माध्यम से अयोध्या को जोड़ने की तैयारी कर ली है।  

भारत-बांग्ला देश सीमा पर BSF जवान सत्यवान ड्यूटी के दौरान शहीद, 90वीं बटालियन में थी तैनाती

भारत-बांग्ला देश की सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) जवान सत्यवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। 48 वर्षीय सत्यवान 90वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल रूपनगर कूच बिहार पश्चिम बंगाल में सत्यवान तैनात थे। मिली जानकारी के अनुसार 12 जनवरी की रात 12 बजे सत्यवान शहीद हो गए।

CM मनोहर लाल का ऐलान: हरियाणा में 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित, बंद रहेंगी शराब की दुकानें

अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन हरियाणा में ड्राई डे रहेगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। उन्होंने कहा कि राज्य में शराब के ठेके बंद रहेंगे। इसके अलावा प्राण प्रतिष्ठा के वक्त स्कूलों में 2 घंटे के लिए कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

Haryana में टूटा सीजन की सबसे ठंडी रात का Record, घने कोहरे और ठंड का 21 जिलों में Red Alert

 हरियाणा में घने कोहरे और ठंड को लेकर मौसम विभाग ने 10 घंटे में तीन अलर्ट जारी किए। इससे पहले आज सूबे के 21 जिलों में कोहरे और कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया जा चुका है। सूबे के अधिकांश जिलों में तापमान में बदलाव के साथ ही सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है।

लोकसभा चुनाव से पहले किसानों ने कसी कमर, 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकाल करेंगे दिल्ली कूच

 एमएसपी गारंटी कानून बनाने सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर किसान संगठन एक बार फिर से एकजुट होने शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में एसकेएम के आह्वान पर चरखी दादरी में विभिन्न किसान संगठनों ने मीटिंग करते हुए दोबारा से किसान आंदोलन शुरू करने पर मंथन किया।

हरियाणा पुलिस की साइबर ठगी पर सर्जिकल स्ट्राइक, सरगना सहित पटना से 4 आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराध रोकने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम आने लगे है। हरियाणा प्रदेश ही नहीं बल्कि प्रदेश की सीमा से बाहर भी साइबर अपराधियों पर नजर रखते हुए उनकी धरपकड़ की जा रही है।

नारनौल से घर-घर कांग्रेस अभियान का उदयभान ने किया शुभारंभ, किरन चौधरी को लेकर दिया बड़ा बयान

कांग्रेस पार्टी ने दक्षिणी हरियाणा के अंतिम छोर पर बसे नारनौल से आज घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान द्वारा की गई है।

हरियाणा में पशुओं के कारण हुए हादसे में जिले की कमेटी तय करेगी मुआवजा, 6 सप्ताह में राशि का होगा भुगतान

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद हरियाणा सरकार ने आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के लिये मुआवजा निर्धारित करने के लिये सभी जिलों में उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने का निर्णय लिया है।

अनिल विज ने मंदिर परिसर में की सफाई, 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से पहले लोगों से किया ये आह्वान

 22 जनवरी को अयोध्या श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने आज सुबह अंबाला में अपनी शास्त्री कॉलोनी के शिव मंदिर में पहुंच कर साफ सफाई की। उन्होंने मंदिर में माथा टेक आशीर्वाद लिया। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!