Haryana में टूटा सीजन की सबसे ठंडी रात का Record, घने कोहरे और ठंड का 21 जिलों में Red Alert

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Jan, 2024 10:47 AM

record of coldest night of the season broken in haryana

हरियाणा में घने कोहरे और ठंड को लेकर मौसम विभाग ने 10 घंटे में तीन अलर्ट जारी किए। इससे पहले आज सूबे के 21 जिलों में कोहरे और कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया जा चुका है।

चंडीगढ़ : हरियाणा में घने कोहरे और ठंड को लेकर मौसम विभाग ने 10 घंटे में तीन अलर्ट जारी किए। इससे पहले आज सूबे के 21 जिलों में कोहरे और कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया जा चुका है। सूबे के अधिकांश जिलों में तापमान में बदलाव के साथ ही सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है। प्रदेश में इस बार सीजन की सबसे ठंडी रात का रिकॉर्ड टूट गया है। महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

PunjabKesari

मौसम विभाग के द्वारा रेड, ऑरेंज व येलो अलर्ट वाले जिलों में 21 जिले शामिल किए गए हैं। इनमें रेड अलर्ट बाले जिलों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद शामिल हैं। वहीं ऑरेंज अलर्ट वालों में पंचकूला, युनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी शामिल हैं। रोहतक और झज्जर बारिश के आसार अभी नहीं पश्चिम विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के सुस्त पड़ने के साथ ही उत्तर भारत में बारिश के अभी तक कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। बीते 10 सालों में पहली बार दिसंबर व जनवरी खुश्क जा रहा है। 2013 में ऐसे हालात बने थे, जब पंजाब- हरियाणा में बारिश सामान्य से बहुत कम हुई थी। खुश्क ठंड बढ़ने के कारण ही दिन के तापमान में अत्यंत कमी देखने को मिली और रात का तापमान सामान्य के करीब बना रहा। वहीं सूरज न निकलने के चलते लोगों को शीतलहर ने प्रभावित किया।

घना कोहरा व ठंड ज्यादा होने की संभावना

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार घना कोहरे से ठंड अधिक बढ़ने की संभावना बनी हुई है। पिछले करीब तीन दिन से रात के समय ही कोहरा छा रहा है। सुबह के समय सुबह धूप निकलने के बाद धूप खिलने से लोगों को राहत भी मिली। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!