कनाडा भेजने के नाम पर बाबा ने 6 लाख रुपए हड़पे, ऐसे बनाया था प्लान

Edited By Isha, Updated: 21 Jun, 2023 01:11 PM

baba grabbed 6 lakh rupees in the name of sending it to canada

शाहाबाद में कनाडा भेजने के नाम पर गोगामेड़ी पर चौंकी लगाने वाले बाबा ने 6 लाख रुपए हड़प लिए।  मछरौली गांव के राजिन्द्र सिंह ने बताया कि वह अपने भाई सुखविन्द्र सिंह व भतीजे संदीप के साथ गांव खरींडवा में गोगामेड़ी पर माथा टेकने के लिए जाते थे।

कुरुक्षेत्र: शाहाबाद में कनाडा भेजने के नाम पर गोगामेड़ी पर चौंकी लगाने वाले बाबा ने 6 लाख रुपए हड़प लिए।  मछरौली गांव के राजिन्द्र सिंह ने बताया कि वह अपने भाई सुखविन्द्र सिंह व भतीजे संदीप के साथ गांव खरींडवा में गोगामेड़ी पर माथा टेकने के लिए जाते थे। यहां आरोपी रविन्द्र कुमार उसका बेटा अभि बाली और बेटी मुस्कान चौंकी लगाते थे। बातचीत में रविन्द्र कुमार ने उसे भक्त मंडली बनाकर कनाडा ले जाने का आश्वासन दिया। आरोपी ने कहा कि वह भक्त मंडली में 5/6 लोगों को विदेश ले जाता है और वहीं छोड़कर आ जाता है। इस एवज में आरोपी ने उनसे प्रति व्यक्ति 2 लाख रुपए मांगे थे। यकीन कर मार्च 2022 को संदीप ने आरोपी अभि के खाते में एक लाख रुपए डलवाए। उसके बेटे ने 26 हजार रुपये गूगल-पे के माध्यम से अभि को ट्रांसफर किए। कुछ दिन बाद सुखविन्द्र ने 2.21 लाख और उसने 1.70 लाख रुपए का इंतजाम करके आरोपियों को दिए।

कुछ दिन बाद आरोपियों ने स्पॉन्सर के कागजात दिखाकर बकाया राशि मांगी। यकीन होने पर उसने 1.65 लाख व संदीप ने 91 हजार और सुखविन्द्र ने 2.21 लाख रुपए दिए, मगर आरोपी टालमटोल करने लगे। शिकायत करने पर आरोपियों ने उन्हें चेक दिए, मगर आरोपियों ने पहले ही अपना खाता बन्द कर दिया था। वहीं आरोपियों ने संदीप व सुखविंद्र का पासपोर्ट बनाने के लिए 21-21 हजार रुपए अलग से लिए थे, मगर आरोपी उनका पासपोर्ट भी रखे हुए हैं। शिकायत पर पुलिस ने अभि बाली, मुस्कान सहित उनके पिता रविन्द्र के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट, 406 और 420 तहत FIR दर्ज की है। अभी आरोपी फरार चल रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!