पुजारी की मुस्तैदी से नाकाम हुई मंदिर में चोरी की कोशिश, CCTV में देखा तो मचाया शोर... जांच में जुटी पुलिस

Edited By Isha, Updated: 16 Aug, 2026 02:37 PM

attempted temple theft foiled by priest s alertness

शहर के बड़ा तालाब स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में शनिवार रात एक युवक ने चोरी का प्रयास किया। युवक मंदिर के मुख्य द्वार का कुंदा तोड़कर अंदर घुस गया। इसी दौरान मंदिर के पुजारी की नजर सीसीटीवी कैमरों पर पड़ी,

रेवाड़ी (महेन्द्र भारती):  शहर के बड़ा तालाब स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में शनिवार रात एक युवक ने चोरी का प्रयास किया। युवक मंदिर के मुख्य द्वार का कुंदा तोड़कर अंदर घुस गया। इसी दौरान मंदिर के पुजारी की नजर सीसीटीवी कैमरों पर पड़ी, जिसमें युवक मंदिर परिसर के अंदर घूमता हुआ दिखाई दिया। पुजारी ने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। 

शोर सुनकर युवक घबरा गया और मंदिर से बाहर निकलकर फरार होने का प्रयास करने लगा। इसी बीच मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी के आने-जाने के रास्ते और उसकी पहचान के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। वहीं, पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!