Edited By Manisha rana, Updated: 17 Apr, 2023 03:26 PM

कुरुक्षेत्र जिले में एक व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। युवक महिला को अकेली देख घर में घुस गया था...
कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले में एक व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। युवक महिला को अकेली देख घर में घुस गया था। विरोध करने और शोर मचाने पर वह महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने आरोपी को नामजद करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक जिले के केयूके क्षेत्र में रहने वाली महिला ने शिकायत में कहा कि वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान नसीब सिंह निवासी सुनहेड़ी खालसा मौका पाकर जबरदस्ती घर में घुस आया और अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। नसीब सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया। महिला ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया, जिस पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे होने लगे तो आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने महिला शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)