Edited By Shivam, Updated: 11 Sep, 2018 08:28 PM
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति को जान से मारने का प्रयास किया गया। यह घटना उनके कार्यालय में घटी, जहां दो आरोपियों ने गोली मारने की कोशिश की। हालांकि सिक्युरिटी गार्ड की मुस्तैदी से कुलपति की जान बच पाई। बताया जा रहा है कि कार्यलय में...
जींद(विजेंदर): चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति को जान से मारने का प्रयास किया गया। यह घटना उनके कार्यालय में घटी, जहां दो आरोपियों ने गोली मारने की कोशिश की। हालांकि सिक्युरिटी गार्ड की मुस्तैदी से कुलपति की जान बच पाई। बताया जा रहा है कि कार्यलय में घुसते समय आरोपियों ने गार्ड के साथ हाथापाई की। अपने प्रयास में विफल होने आरोपियों ने बाहर से ही गोली चला दी। पहला फायर मिस होने पर आरोपी दूसरा राऊंड लोड करने लगे तभी गार्ड ने उनसे मोर्चा ले लिया, जिसके बाद आरोपी गार्ड से धक्कामुकी कर फरार हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी की दीवार फांद कर आरोपी भागने में फरार हो गए। वहीं एक आरोपी का नाम चंदगी बताया जा रहा है, जो यूनिवर्सिटी का छात्र रह चुका है। आरोपी पहले भी हमले का प्रयास कर चुका है। जिस कारण यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोपी की परिसर में एंट्रीप बैन लगाया था।