बंदरों के उत्पात के चलते लोगों में भय का माहौल, प्रशासन से की छुटकारा दिलाने की मांग

Edited By Isha, Updated: 16 Dec, 2019 10:43 AM

atmosphere fear people monkeys rise demand redemption administration

शहर की टिब्बा कालोनी में बंदरों के उत्पात के चलते लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। बंदरों के कारण लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से बंदरों से छुटकारा दिलवाने .......

रतिया (का.प्र.) : शहर की टिब्बा कालोनी में बंदरों के उत्पात के चलते लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। बंदरों के कारण लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से बंदरों से छुटकारा दिलवाने की मांग की है। राजीव कुमार, नीतिश कुमार, राहुल, अशोक, पंकज, देसराज, गुरदीप आदि ने बताया कि कुछ महीनों से बंदरों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। मकानों की छतों पर बंदर आम देखे जा सकते हैं।

शहरवासियों का कहना है कि कई उत्पाती बंदर उत्पात मचाते हुए मकानों की छतों व अन्य जगहों पर रखे हुए सामान को बिखरे देते हैं और बार तो जरूरी सामान को नीचे फैंककर तोड़  देते हैं। उन्होंने बताया कि कई बार बंदरों को भगाने पर ये उलटा हमला कर देते हैं।

लोगों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन ने बंदर को पकड़कर बाहर नहीं छोड़ा तो आने वाले समय में बंदरों की संख्या बढऩे के साथ-साथ इनका उत्पात भी बढ़ जाएगा।  इस बारे में नगरपालिका सचिव का कहना है कि जल्द ही वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!