कोसली में अरविंद शर्मा का ताबड़तोड़ प्रचार, जनता से की भाजपा के पक्ष में की वोट देने की अपील

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 09 May, 2024 03:50 PM

arvind sharma s aggressive campaign in kosli

रोहतक लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी व सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा ने गुरुवार को कोसली विधानसभा के गांवों में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

रोहतक: रोहतक लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी व सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा ने गुरुवार को कोसली विधानसभा के गांवों में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। इस दौरान उनका ढोल और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। रोहतक लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश यादव ने भी भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा का समर्थन करते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया है।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस के समय में नौकरियां खर्ची और पर्ची से मिलती थी। जबकि भाजपा के शासन के दौरान मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के हर वर्ग के लिए जनहितैषी नीतियां बनाई है।

अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये साजिश के तहत रोहतक लोकसभा का चुनाव जीतना चाहते हैं। इसलिए अरविंद शर्मा नाम के प्रत्याशी हिसार और भिवानी से ढूंढ कर लाए हैं और नामांकन करवा दिया। इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए किसी हद तक कोई जा सकती है। लेकिन जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। वे लोगों से अपील करते हैं कि अपने बच्चों को पढ़ाएं, ताकि उन्हें रोजगार मिल सके। यहीं एक गरीब आदमी की असली पूंजी होती है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!