सेना भर्ती : 4 जिलों के 23 हजार नौजवान लेंगे हिस्सा

Edited By vinod kumar, Updated: 28 Jan, 2020 02:02 PM

army recruitment 23 thousand youth from 4 districts will participate

अतिरिक्त उपायुक्त एवं सेना भर्ती रैली के नोडल अधिकारी महेंद्र पाल ने भर्ती रैली को व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को महेंद्र पाल ने राजीव गांधी खेल परिसर में 10 से 20 फरवरी तक आयोजित की जाने वाली सेना भर्ती रैली की...

रोहतक(स.ह.): अतिरिक्त उपायुक्त एवं सेना भर्ती रैली के नोडल अधिकारी महेंद्र पाल ने भर्ती रैली को व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को महेंद्र पाल ने राजीव गांधी खेल परिसर में 10 से 20 फरवरी तक आयोजित की जाने वाली सेना भर्ती रैली की तैयारियों के सम्बंध में प्रशासनिक अधिकारियों व सेना अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस भर्ती रैली में सिविल प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सेना के अधिकारियों के साथ तालमेल करके पूरा सहयोग दिया जाएगा। भर्ती रैली के किसी भी हिस्से पर कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। 

महेंद्र पाल ने सेना भर्ती की पारदॢशता को बनाए रखने के लिए राजीव गांधी खेल परिसर में चयनित स्थानों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर में वांछित स्थानों पर बैरीकेटिंग भी की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न ना हो सके। रतनदीप खान ने बताया कि भर्ती के लिए पंजीकरण बंद हो चुका है और लगभग 23 हजार नौजवानों ने भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। उन्होंने बताया कि एडमिट कार्ड के माध्यम से आवेदनकत्र्ताओं को सूचित कर दिया जाएगा कि उन्हें कौन से दिन भर्ती के लिए आना है। बैठक में एस.डी.एम. रोहतक राकेश कुमार, डिप्टी सिविल सर्जन डा. दिनेश मलिक व डी.एस.पी. सज्जन कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

युवकों के आने-जाने के लिए अलग-अलग द्वार होंगे
ए.डी.सी. ने बताया कि सेना भर्ती के लिए आने वाले युवकों का प्रवेश द्वार अलग होगा और उनकी निकासी दूसरे द्वार से की जाएगी। अभ्यॢथयों को बाहर निकालने के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों का भी प्रबंध किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती रैली स्थल पर चिकित्सक की व्यवस्था रहे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान एक ड्यूटी मैजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया जाएगा। महेंद्र पाल ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान पुलिस की हर आवश्यक स्थान पर ड्यूटी रहेगी। उन्होंने भर्ती स्थल पर पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई तथा दमकल की गाडिय़ों के बारे में भी दिशा-निर्देश जारी किए। 

रोहतक, पानीपत, सोनीपत व झज्जर जिलों के लिए भर्ती
इससे पहले भर्ती निदेशक, रोहतक कर्नल रतनदीप खान ने बैठक में मैप के माध्यम से अधिकारियों को भर्ती व्यवस्था की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह भर्ती हरियाणा के 4 जिलों रोहतक, पानीपत, सोनीपत व झज्जर जिलों के लिए आयोजित की जा रही है। 

जिले वाइज होगी भर्ती
कर्नल रतनदीप खान ने बताया कि भर्ती की प्रक्रिया जिला वाइज पूरी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भर्ती के लिए आने वाले युवक नशीले पदार्थ का सेवन ना करें और किसी भी फर्जी कागजात का प्रयोग करने का प्रयास न करें। उन्होंने बताया कि तीन श्रेणी के लिए यह भर्ती की जा रही है जिसमें सोल्जर जी.डी., सोल्जर क्लर्क  व ट्रेडर्स मैन शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!