जजपा में 28 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

Edited By Isha, Updated: 18 Sep, 2019 11:53 AM

appointment of 28 new officials in jjp

जननायक जनता पार्टी ने संगठन में विस्तार करते हुए नियुक्तियां की हैं। पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डा. के.सी.बांगड़ और अन्यI

चंडीगढ़ (बंसल) : जननायक जनता पार्टी ने संगठन में विस्तार करते हुए नियुक्तियां की हैं। पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डा. के.सी.बांगड़ और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श के बाद एक राष्ट्रीय सहसचिव, प्रदेश कार्यकारिणी में 7 सदस्य,पंचायती राज प्रकोष्ठ में 1 उपप्रधान व 2 सदस्य,महिला प्रकोष्ठ में 4 सहसचिव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में 3 सदस्य और जनरल बॉडी के 7 हलका प्रधानों व 3 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए।पार्टी ने सोनीपत निवासी पूर्व मंत्री डा.महा सिंह को राष्ट्रीय सहसचिव की जिम्मेदारी दी।

प्रदेश कार्यकारिणी में सोनीपत निवासी रणबीर सिंह दहिया को सदस्य और बहादुरगढ़ निवासी सनबीर दलाल,पानीपत निवासी सुरेश राणा डुमियाना,पानीपत निवासी सतबीर खर्ब नारा,कुरुक्षेत्र निवासी धर्मेंद्र नैन इस्माइलाबाद,भिवानी निवासी सुनील ढिल्लों,गोहाना निवासी राजपाल उर्फ राजू भटगांव को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है।

इसी तरह पंचायती राज प्रकोष्ठ में युमनानगर निवासी सरपंच गुरसिमरन मगरपुर को उपप्रधान और पिहोवा निवासी सरपंच रणधीर,सरपंच अजीब सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। महिला प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां करते हुए फतेहाबाद निवासी रेखा साक्या,रतिया निवासी मंजू बाजीगर, बवानी खेड़ा निवासी सुमन कुंगर, समालखा निवासी मुकेश जोरासी को सहसचिव बनाया है। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में गुरुग्राम निवासी निर्मला मलिक,नरवाना निवासी भूपेंद्र मोर और धर्मजीत बाजवा को सदस्य बनाया है।

जनरल बॉडी में हलका स्तर पर भी नई नियुक्तियां की गईं जिसमें गोहाना (शहर) में नरेंद्र गहलावत, बरोदा में सुरेंद्र मलिक, पुन्हाना में एडवोकेट अख्तर हुसैन,टोहाना में संदीप कुमार  समैण,रादौर में मांगे राम गुडियानी,पलवल में रविंद्र गहलोत और होडल में हेमराज गोदोता को हलका अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इनके अलावा पार्टी ने पंचकूला जिले के कालका ब्लॉक में मामचंद शर्मा, रायपुररानी ब्लॉक में देवेंद्र बिट्टू बागवाली और मोरनी ब्लॉक में वीरेंद्र सिंह राणा मोरनी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!