इंतकाल करने की एवज में सेल कानूनगो 8 हजार रुपए रिश्वत लेता काबू, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Isha, Updated: 29 Aug, 2024 02:41 PM

anti corruption bureau sales kanungo caught taking bribe

रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एसीबी सोनीपत की टीम ने कस्टोडियन सेल कानूनगो को जमीन का इंतकाल करने की एवज में आठ हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया।

जींद: रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एसीबी सोनीपत की टीम ने कस्टोडियन सेल कानूनगो को जमीन का इंतकाल करने की एवज में आठ हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया। एसीबी ने कानूनगो के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ एसीबी थाने में केस दर्ज किया गया।

 
गांव ऐंचरा कलां के एक व्यक्ति ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी जमीन का इंतकाल करवाना चाहता है। कस्टोडियन कानूनगो राजबीर जमीन का इंतकाल करने की एवज में एक लाख रुपए रिश्वत पहले ले चुका है और आठ हजार रुपए की डिमांड कर रहा है। रिश्वत न देने पर इंतकाल को लटकाए हुए है। शिकायत के आधार सोनीपत के एसीबी निरीक्षक फतेह सिंह के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया। जबकि राजपत्रित अधिकारी के तौर इरीगेशन विभाग के कार्यकारी अभियंता गुलशन को नियुक्त किया गया।

 
एसीबी की छापामार टीम ने शिकायतकर्ता को राजपत्रित अधिकारी से हस्ताक्षर करवा तथा पाउडर लगाकर 500 के 16 नोट थमा दिए। संपर्क साधने पर कानूनगो राजबीर ने शिकायतकर्ता को पीएनबी बैंक के निकट बुला लिया। रिश्वत राशि लेने का इशारा मिलते ही टीम ने कानूनगो को काबू कर लिया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!