Edited By Mohammad Kumail, Updated: 13 May, 2023 08:22 PM

हाल ही में रिलीज हुई ‘द केरला स्टोरी’ मूवी विवादों से घिरी हुई है। इसी बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला शहर में अपने तमाम कार्यकर्ताओं और एसपी अंबाला के साथ मूवी देखी...
अंबाला (अमन कपूर) : हाल ही में रिलीज हुई ‘द केरला स्टोरी’ मूवी विवादों से घिरी हुई है। इसी बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला शहर में अपने तमाम कार्यकर्ताओं और एसपी अंबाला के साथ मूवी देखी। विज ने कहा कि इस मूवी में धर्म विशेष द्वारा अपने धर्म के विस्तार के लिए कैसे अंतराष्ट्रीय षणयंत्र चलाया जा रहा था और भोली भाली लड़कियों को लव जिहाद में फंसाकर धर्म विस्तार किया जा रहा था। ये देश का सबसे कलंकित अध्याय है। विज ने कहा सभी माता-पिता को अपने बच्चों के साथ ये मूवी देखनी चाहिए। जिन राज्यों में मूवी बैन की गई है उस पर विज ने कहा कि कुछ लोग सच्चाई पर पर्दा डालना चाहते हैं।
देश भर में विवादों के बीच चल रही द केरल स्टोरी को हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अंबाला शहर के सिटी प्लाजा में देखने पहुंचे। इस मूवी पर लगातार राजनीति भी हो रही है। हालांकि कर्नाटक में हुए चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द केरल स्टोरी का जिक्र किया था। उन्होंने कहा खासतौर पर उन माता-पिता को देखनी चाहिए जो अपने बच्चों को विदेश पढ़ने के लिए भेजते हैं। विज ने कहा कि हरियाणा में तो लव जिहाद पर सख्त कानून बनाया है और सभी प्रदेशों को इस प्रकार के कानून बनाने चाहिए ताकि हम अपने राष्ट्र को संभाल सकें। केरल के मुख्यमंत्री ने मूवी को देश का विभाजन करने का साधन बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस बात का स्पष्टीकरण करें कि उनकी प्रदेश की सरकारों पर कैसे आरोप लग रहे हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)