बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए राहुल गांधी ने लोगों से की अपील तो विज ने उन्हें दिलाई हरियाणा की याद

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 17 Jul, 2023 09:13 PM

anil vij counter on rahul gandhi tweet about himachal pradesh

पूरे उत्तर भारत में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी उत्तराखंड हर जगह कुदरत का कहर लगातार जारी है। प्राकृति के इस प्रलय ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है...

डेस्क : पूरे उत्तर भारत में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी उत्तराखंड हर जगह कुदरत का कहर लगातार जारी है। प्राकृति के इस प्रलय ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। एक ओर जहां नदियों में लहरों की रफ्तार बढ़ गई है वहीं दूसरी ओर सियासत में भी उफान आ गया है। तमाम राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेलने में जुटी हुई हैं।

 

अमूमन देखा जाता है कि अनिल विज राहुल गांधी पर किसी न किसी मामले को लेकर तीखा प्रहार करते रहते हैं। सोमवार को भी विज ने राहुल को आड़े हाथों लिया। दरअसल राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘उत्तर भारत में, भारी बारिश और बाढ़ की त्रासदी के कारण हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में हज़ारों परिवार तबाह हो गए हैं। हिमाचल में विशेष कर जीवन और सम्पत्ति का बहुत नुकसान हुआ है। सभी से मेरा निवेदन है, ऐसे कठिन समय में राज्य सरकारों के पुनर्निर्माण कार्यों में मदद करते हुए, मुख्यमंत्री राहत कोष में हर संभव आर्थिक योगदान दें। आइए, मिलकर टूटे घरों और ज़िंदगियों को जोड़ें, भारत जोड़ें!’ राहुल के इसी ट्वीट पर अनिल विज ने लिखा कि ‘राहुल गांधी जी उत्तरी भारत में हरियाणा भी एक प्रांत है जो बाढ़ से प्रभावित हुआ है जिसको शायद आप अपने ट्वीट में लिखना भूल गए हैं। मुझे उम्मीद है आप अपनी भूल सुधार करेंगे।‘

PunjabKesari

बता दें कि इस प्राकृतिक आपदा ने हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। हरियाणा भी कुदरत की मार झेल रहा है। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया है कि इस आपदा में प्रदेश को लगभग 4 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। जिसके लिए राहुल ने लोगों से बाढ़ प्रभावितों की मदद की गुहार लगाई है। हालांकि हरियाणा भी इससे अछूता नहीं है। हरियाणा में भी बाढ़ ने हाहाकार मचा रखा है। जिस वजह से गृहमंत्री अनिल विज ने राहुल को याद दिलाया कि शायद वे अपने ट्वीट में हरियाणा का जिक्र करना भूल गए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!