अंबाला का जवान लद्दाख में शहीद: घर के इकलौते बेटे थे गुरप्रीत सिंह, कुछ ही देर में गांव शेरपुर पहुंचेगा पार्थिव शरीर

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Jul, 2024 12:48 PM

ambala soldier martyred in ladakh

हरियाणा में अंबाला के शेरपुर गांव के एक आर्मी जवान की ड्यूटी के दौरान लेह लद्दाख में बर्फ पर फिसलने से मौत हो गई। जवान का पार्थिव शरीर आज कुछ ही देर में शेरपुर गांव पहुंचेगा। शेरपुर गांव निवासी गुरप्रीत सिंह (32) भारतीय सेना में तैनात थे। इस समय वह...

अंबाला (अमन कपूर) : हरियाणा में अंबाला के शेरपुर गांव के एक आर्मी जवान की ड्यूटी के दौरान लेह लद्दाख में बर्फ पर फिसलने से मौत हो गई। जवान का पार्थिव शरीर आज कुछ ही देर में शेरपुर गांव पहुंचेगा। शेरपुर गांव निवासी गुरप्रीत सिंह (32) भारतीय सेना में तैनात थे। इस समय वह लेह में ड्यूटी पर थे। गश्त के दौरान गुरप्रीत सिंह बर्फ पर फिसलकर नहर में गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आर्मी के जवानों ने घायल अवस्था में गुरप्रीत सिंह को अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान गुरप्रीत सिंह ने अंतिम सांस ली। वीरवार को आर्मी ने गुरप्रीत सिंह के परिजनों को उनकी मौत की सूचना दी। सेना की टुकड़ी गुरप्रीत सिंह के पार्थिव शरीर को सलामी देगी। इसके बाद गुरप्रीत सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

PunjabKesari

12 साल पहले ज्वाइन की थी भारतीय सेना 

गुरप्रीत अपने माता-पिता का अकेला बेटा था। उनकी एक बहन है। गुरप्रीत सिंह अपने पीछे माता दविन्द्र कौर, पिता दलीप सिंह व दो बेटों सहजवीर सिंह, तेजवीर सिंह, पत्नी हरलीन कौर को छोड़ गए। गुरप्रीत सिंह ने 12 साल पहले भारतीय सेना ज्वाइन की थी। गुरप्रीत सिंह के पिता दलीप सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह ही सेना के अधिकारियों का फोन आया कि आपका बेटा गुरप्रीत सिंह शहीद हो गया है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने कोई कारण नहीं बताया। गुरप्रीत सिंह 4 जुलाई को ही घर से छुट्टी खत्म कर लेह क्षेत्र में गया था। बीते रविवार को गुरप्रीत सिंह के परिजनों को सेना से गुरप्रीत सिंह के लापता होने की खबर मिली थी। वीरवार सेना के जवानों को उसका शव मिला। जिसके बाद परिजनों को गुरप्रीत के शहीद होने की सूचना दी गई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!