अंबाला में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेंद्र हुड्डा की रैली के बाद 2 पार्षद पार्टी छोड़कर बीजेपी में हुए शामिल

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Sep, 2024 11:52 AM

after bhupendra hooda s rally 2 councillors left congress and joined bjp

अंबाला शहर में भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उदयभान की रैली के बाद देर शाम कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा। कांग्रेस के दो पार्षद मुख्यमंत्री नायब सैनी और असीम गोयल की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो गए।

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला शहर में भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उदयभान की रैली के बाद देर शाम कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा। कांग्रेस के दो पार्षद मुख्यमंत्री नायब सैनी और असीम गोयल की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो गए। 

बता दें कि वार्ड-एक के पार्षद जसबीर सिंह और वार्ड-19 के पार्षद राकेश सिंगला कांग्रेस के हाथ का साथ छोड़कर भाजपा के कमल का दामन थाम लिया। दोनों ही पार्षदों का भाजपा में असीम गोयल और जिलाध्यक्ष मनदीपराणा ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल ने कहा कि भाजपा, नरेंद्र मोदी की नीतियों और मुख्यमंत्री नायब सैनी की कार्यशैली से प्रभावित होकर दोनों पार्षद आज भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। दोनों ही पार्षदों के आने से भाजपा को मजबूती मिली है।

भाजपा में शामिल होने के बाद पार्षद जसबीर सिंह ने बताया कि वह अब भाजपा के लिए दिन-रात एक करके काम करेंगे। तीसरी बार अम्बाला शहर में बीजेपी की जीत सुनिश्चित करेंगे। पार्षद राकेश सिंगला का कहना है कि कांग्रेस पार्टी में वे असहज महसूस कर रहे थे। उन्हें सोमवार को शहर में हुई कांग्रेस पार्टी की रैली के लिए भी न्योता नहीं दिया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!