ATM कार्ड बदलकर कैश निकालने का आरोपी अरेस्ट, आरोपी से 30 हजार रूपए बरामद

Edited By Isha, Updated: 02 Apr, 2024 10:15 AM

accused of withdrawing cash by changing atm card arrested

धोखाधड़ी से लोगों के एटीएम कार्ड हड़प कर उनके खातों से पैसे निकालते समय एक आरोपी को हथीन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3 एटीएम कार्ड व उनसे निकाली हुई 30 हजार रुपए

हथीनः धोखाधड़ी से लोगों के एटीएम कार्ड हड़प कर उनके खातों से पैसे निकालते समय एक आरोपी को हथीन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3 एटीएम कार्ड व उनसे निकाली हुई 30 हजार रुपए की रकम को आरोपी से बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

हथीन थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त पर हथीन रेस्ट हाउस के पास थी, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि उटावड़ गांव निवासी ईमरान धोखाधड़ी से लोगों के एटीएम कार्ड हड़प कर उनके खातों से पैसे निकालने का काम करता है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस कर्मियों ने जब आरोपी से नाम पता पूछा तो उसने उटावड़ गांव निवासी ईमरान बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से तीन एटीएम कार्ड बरामद हुए। अन्य दो एटीएम कार्डों के बारे में आरोपी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!