UPSC एग्जाम में अभिमन्यु मलिक का 60 वां रैंक; फोन से सीएम ने होनहार से की बातचीत, पूर्व सीएम ने भी दी बधाई

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 18 Apr, 2024 02:53 PM

abhimanyu malik s 60th rank in upsc exam

सोनीपत के माहरा गांव के होनहार युवक अभिमन्यु मलिक ने 60वां रैंक हासिल किया है। वहीं अभिमन्यु मलिक को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विशेष रूप से बधाई दी हैं।

सोनीपत (सन्नी मलिक)यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC CSE) 2023 के लिए अंतिम परिणाम घोषित हुए। जिसमें हरियाणा के कई होनहारों के सिलेक्शन हुए हैं। सोनीपत के माहरा गांव के होनहार युवक अभिमन्यु मलिक ने 60वां रैंक हासिल किया है। वहीं अभिमन्यु मलिक को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विशेष रूप से बधाई दी हैं।

भाजपा के जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने अभिमन्यु के आवास पर पहुंचकर अपने मोबाइल से उनकी मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री से बातचीत करवाई, जिसमें उन्होंने अभिमन्यु को प्रदेश और प्रदेशवासियों की सेवा के लिए खासतौर पर प्रोत्साहित किया।

PunjabKesari

भाजपा के जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा विशेष रूप से अभिमन्यु मलिक को बधाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने यूपीएससी में चयनित अभिमन्यु को मिठाई खिलाते हुए दिल की गहराइयों से बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री का बधाई संदेश देते हुए उनकी मोबाईल पर अभिमन्यु से बात करवाई।

सीएम ने दी बधाई

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। हरियाणा के युवा हर क्षेत्र में खुद को साबित कर रहे हैं। UPSC में इतनी अच्छी रैंक हासिल करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। अभिमन्यु ने प्रदेश के युवाओं के लिए उदाहरण बनने का काम किया है, जिन्हें प्रेरणास्त्रोत बनाकर हमारे युवा आसमान की बुलंदियों को छूने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। मुख्यमंत्री ने अभिमन्यु के माता-पिता तथा अन्य परिजनों को भी बधाई दी कि उनके पुत्र ने देशभर में उनका नाम रोशन किया है।

पूर्व सीएम मनोहर लाल ने भी दी बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अभिमन्यु को बधाई देते हुए उनकी इच्छा जानने का प्रयास किया कि वे किस क्षेत्र में सेवाएं देना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने अभिमन्यु को अपने प्रदेश की सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यूपीएससी के माध्यम से जनसेवा का बेहतरीन अवसर मिलता है। हर किसी को ये अवसर नसीब नहीं होता। जिनको ये मौका मिले उन्हें उसका सदुपयोग करते हुए समर्पित भाव से जनसेवा करनी चाहिए। यूपीएससी में सफलता का अर्थ ही योग्यता को परिभाषित करता है। उन्होंने अभिमन्यु को प्रोत्साहन दिया कि वे अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ अपने प्रदेश व प्रदेशवासियों को प्रदान करने का प्रयास करें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!