"महलों की विरासत और विकास के बीच चुनाव करे जनता..." आरती राव पर अभय यादव ने साधा निशाना

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 15 Jul, 2024 12:21 PM

abhay singh targeted aarti rao

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह महेंद्रगढ़ में धन्यवादी दौरे पर आए थे। वहीं, उनके राजनीतिक विरोधी नांगल चौधरी विधायक एवं सिंचाई राज्यमंत्री डॉ. अभय सिंह ने ट्वीट के जरिए आरती राव की अटेली से दावेदारी पर निशाना साधा है।

हरियाणा डेस्क: केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह महेंद्रगढ़ में धन्यवादी दौरे पर आए थे। वहीं, उनके राजनीतिक विरोधी नांगल चौधरी विधायक एवं सिंचाई राज्यमंत्री डॉ. अभय सिंह ने ट्वीट के जरिए आरती राव की अटेली से दावेदारी पर निशाना साधा है।

उन्होंने एक्स पर आरती राव का नाम लिए बगैर लिखा कि कल अटेली में हुई राजनीतिक घोषणा ने महेंद्रगढ़ जिले की राजनीति को एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा कर दिया है। विधानसभा चुनाव में जनता को महलों की विरासत और विकास की राजनीति के बीच चुनाव करना पड़ेगा। इसके बाद उनका एक्स पर ये ट्वीट वायरल हो गया।

 

 

बता दें कि शनिवार को अटेली में आयोजित धन्यवादी सभा में राव इंद्रजीत सिंह के साथ उनकी बेटी एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरती राव भी आई थी। आरती राव ने सभा में स्पष्ट मैसेज दिया था वो विधानसभा चुनाव में लड़ेगी और अटेली विधानसभा क्षेत्र उनकी पहली प्राथमिकता है। वहीं महेंद्रगढ़ जिले की चारों विधानसभा सीटों में चौ धर्मबीर को सबसे अधिक लीड अटेली से 19 हजार से अधिक की मिली और ये लीड उनकी जीत में भी निर्णायक साबित हुई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!