अभय चौटाला ने औरंगजेब से की सीएम खट्टर की तुलना

Edited By Shivam, Updated: 18 Sep, 2019 07:58 PM

abhay chautala compares cm khattar to aurangzeb

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने सीएम मनोहर लाल खट्टर की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से की है। वे सीएम खट्टर के वायरल वीडियो को आधार बनाकर सीएम पर तंज कस रहे थे। अभय ने कहा कि खट्टर साहब तो सरेआम एक ब्राह्मण की गर्दन काटना चाहते है, वो तो औरंगजेब से भी आगे...

सोनीपत (पवन राठी): इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने सीएम मनोहर लाल खट्टर की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से की है। वे सीएम खट्टर के वायरल वीडियो को आधार बनाकर सीएम पर तंज कस रहे थे। अभय ने कहा कि खट्टर साहब तो सरेआम एक ब्राह्मण की गर्दन काटना चाहते है, वो तो औरंगजेब से भी आगे निकल गए, औरंगजेब तो अपनी सेना की मदद लेता था, लेकिन ये तो खुद गर्दन काटने की बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने 75 पार का नारा तो दिया है लेकिन इस बार 15 भी पार नहीं होगा। वहीं अभय सिंह चौटाला ने जेजेपी पर किए गए सवाल पर बोलते हुए कहा कि राजनीतिक लोगों की बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन पर आरोपों की बौछार हो रही हो उनकी बात करनी नहीं चाहिए।

बता दें कि सोनीपत के राई में अभय चौटाला कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने पहुंचे। अभय 25 सितंबर को कैथल में होने वाली इनेलो की रैली का न्यौता देने हरियाणा भर में घूम रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के लोग 48 लोगों की हत्याओं को भूल नहीं पाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!