अभय चौटाला की भाजपा को चुनौती, किसान हितैषी हो तो अध्यादेशों में जोड़ो एम.एस.पी. की गारंटी

Edited By Isha, Updated: 22 Sep, 2020 10:16 AM

abhay chautala challenge to bjp add msp to ordinances

इनैलो के प्रधान महासचिव और ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संसद में पेश करने से पहले भाजपा नीत एन.डी.ए. की सरकार ने अध्यादेशों को सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को भेजा था। उनके अनुसार तब

गोहाना: इनेलो के प्रधान महासचिव और ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संसद में पेश करने से पहले भाजपा नीत एन.डी.ए. की सरकार ने अध्यादेशों को सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को भेजा था। उनके अनुसार तब कांग्रेस के सभी 10 मुख्यमंत्रियों ने सहमति दी थी। अभय ने भाजपा को भी चुनौती दी कि अगर वह वास्तव में किसानों की हितैषी है तो अब कानून बन चुके इन अध्यादेशों में एम.एस.पी. की गारंटी को जोड़ दे।

इनेलो के प्रधान महासचिव बरोदा हलके के बरोदा गांव के ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सी.एम. और डिप्टी सी.एम. समेत सत्तारूढ़ गठबंधन के दिग्गज नेता कह रहे हैं कि वे भी किसानों के बेटे हैं, किसानों के पक्षधर हैं। अभय ने सवाल किया कि यदि वे वाकई किसानों के हमदर्द हैं, तब अपने-अपने पदों से इस्तीफे देकर किसानों के साथ खड़े क्यों नहीं हो रहे हैं।

अपने बनाए अध्यादेखों का विरोध कर रही कांग्रेस
अभय सिंह चौटाला ने तीनों नए कृषि कानूनों को लेकर भाजपा और कांग्रेस को एक साथ कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि जब डा. मनमोहन सिंह पी.एम. थे तब इन्हीं अध्यादेशों को कांग्रेस ने संसद में पेश किया था तथा उस समय विपक्ष की नेत्री के नाते भाजपा की स्व. सुषमा स्वराज ने डट कर विरोध किया था। अब भाजपा की सरकार है तो अपने ही बनाए अध्यादेशों का विरोध करने का ड्रामा कांग्रेस कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!