कांग्रेसियों में हो रही जूतमपैजार पर तंवर की बड़ी अपील, कहा-मैं नर्क से बाहर आ गया, आप भी निकलिए

Edited By Saurabh Pal, Updated: 05 Sep, 2023 04:13 PM

aap leader ashok tanwar targeted congress factionalism

हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 2 दिनों में (एसआरके) सैलजा, रणदीप, किरण और भूपेंद्र हुड्डा गुट के कांग्रेसी कार्यकर्ता 3 बार आमने सामने हो चुके हैं। वहीं आज करनाल में सारी हदें पार करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में...

चंडीगढ़ः हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 2 दिनों में (एसआरके) सैलजा, रणदीप, किरण और भूपेंद्र हुड्डा गुट के कांग्रेसी कार्यकर्ता 3 बार आमने सामने हो चुके हैं। वहीं आज करनाल में सारी हदें पार करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। अब कांग्रेस की इस आपसी गुटबाजी पर कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में आए अशोक तंवर ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गुटबाजी पूरे हरियाणा के सामने है। जिन्हें सड़कों पर सरकार के खिलाफ लड़ना चाहिए था। वो आपस में ही लड़ने लगे हैं।  

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के 4 हजार से ज्यादा पदाधिकारियों की नियुक्ति से घबराई कांग्रेस ने संगठन बनाना शुरू किया है। ये लोग सत्ता के लालच में एक दूसरे का सर फोड़ने में लगे हुए हैं। ऐसे लोगों और दलों से प्रदेश की जनता को बचना चाहिए।

वहीं आप नेता अशोक तंवर ने खुद के कांग्रेस छोड़ने को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पार्टी को नर्क की संज्ञा तक दे दी। तंवर ने कहा कि मैं इस नर्क से बाहर आ गया। आप भी आईए, साथ मिलकर हरियाणा को नंबर वन बनाएंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!