परिवार जोड़ो अभियान के तहत हर घर जाएगी AAP, कार्यकर्ता बताएंगे दिल्ली व पंजाब सरकार की उपलब्धियां

Edited By Saurabh Pal, Updated: 17 Sep, 2023 03:36 PM

aap haryana will go to every house under parivar jodo campaign

हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रचार समिति के चेयरमैन अशोक तंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा व वीपी बलवीर सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस अशोक तंवर ने प्रेस वार्ता में बताया कि बीते दिनों भिवानी जिले में सर्कल पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह...

चंडीगढ़ः हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रचार समिति के चेयरमैन अशोक तंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा व वीपी बलवीर सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस अशोक तंवर ने प्रेस वार्ता में बताया कि बीते दिनों भिवानी जिले में सर्कल पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परिवार जोड़ो अभियान शुरु करने की बात कही थी।  भिवानी शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेने वाले 4 हजार पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी। इसी को ध्यान में ऱखते हुए अब आम आदमी पार्टी परिवार जोड़ो अभियान शुरु कर रही है।

आप नेता तंवर ने बताया कि इस अभियान के तहत आम आदमी पार्टी हरियाणा के सभी घरों तक जाएगी। हर घर में लोगों के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बैठेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी के शानदार काम पर लोगों से चर्चा करेंगे। आप की सरकारों द्वारा किए गए कार्यों और कांग्रेस और भाजपा की सरकारों द्वारा किए गए कार्यों की तुलना करेंगे। हम हरियाणा की जनता को बताएंगे कि स्कूल, अस्पताल, 24 घण्टे मुफ्त बिजली, रोजगार, जवानों को सम्मान राशि जैसी अनेकों सुविधाएं जनता को आप शासित राज्यों में किस तरह से मिल रहीं हैं। आप किसानों और मजदूरों के मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएगी।

उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य भले ही किसी भी पार्टी की तरफ झुकाव रखते हों, हम उनके घर जाएंगे और उनसे संवाद करेंगे। इस डोर टू डोर अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी कांग्रेस और भाजपा की नाकामियों को भी जनता के सामने रखेगी। दिल्ली और पंजाब में हो रहे कामों को पसंद करने वाले लोगों को पार्टी में जोड़ा जाएगा। इस अभियान से जुड़े लोगों में से ही वार्ड और गांव स्तर पर 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी महिलाओं एवं युवाओं को विशेष स्थान दिया जाएगा। इन कमेटियों के बनने बाद आम आदमी पर्टी के 2 लाख कार्यकर्ता तैयार हो जाएंगे। इसके साथ प्रदेश में 36 बिरादरियों का ध्यान रखा जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!