शर्मसार वारदात ! जुलाना में 2 साल की मासूम से दरिंदगी, आंगन से उठा ले गया आरोपी फिर...

Edited By Krishan Rana, Updated: 08 Apr, 2026 06:44 PM

a shameful incident a 2 year old girl was brutally raped in julana the accused

लाना क्षेत्र के एक गांव में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म

जुलाना (विजेंद्र): जुलाना क्षेत्र के एक गांव में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जुलाना थाना क्षेत्र के गांव में ढाई वर्षीय लड़की अपनी मां के साथ घर पर थी उसकी दादी व पापा बाहर किसी काम के लिए गए हुए थे। बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी। थोड़ी देर बाद उसकी मां ने देखा तो लड़की घर पर नहीं मिली मां ने गली में जाकर आवाज लगाई तो पड़ोस में बंद पड़े मकान से बच्ची के रोने की आवाज दी जिस पर महिला ने दरवाजे को खटखटाया तो वहां मौजूद युवक महिला को धक्का देकर भाग गया। 

महिला ने बताया कि मैं जब अंदर जाकर देखा तो मेरी लड़की अंदर काफी तेज तेज आवाज में रो रही थी मैंने देखा कि मेरी लड़की के नीचे खून लगा हुआ था फिर मैं लड़की को अपने घर ले आई। इसके बाद मैंने इसकी सूचना अपने पति को दी जिसके चलते हम अपनी लड़की को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल जुलाना ले आए। लड़की की उम्र लगभग 2 वर्ष है जिसके साथ गांव के युवक ने गलत काम किया है। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पुलिस ने लड़की की मां के बयान पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जुलाना थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मां की शिकायत पर गांव के युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!