जींद में जोर दिखा रहे दुष्यंत, शायराना अंदाज में कसा तंज (VIDEO)

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 22 Oct, 2018 04:07 PM

जींद में सांसद दुष्यंत चौटाला के समर्थन में भारी जन समूह उमड़ कर आया। इस दौरान उन्होंने जनता के बीच अपनी एक नई पहचान बनाने की कोशिश की। बता दें, इनेलो पार्टी से निकाले जाने के बाद से दुष्यंत....

जींद(विजेंद्र कुमार): जींद में आज सांसद दुष्यंत चौटाला के समर्थन में भारी जन समूह उमड़ा, जिससे दुष्यंत अपने चाचा अभय चौटाला को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दुष्यंत ने अपने समर्थकों में जोश भरते नजर आए।
PunjabKesari
गौरतलब है कि इनेलो सुप्रीमो द्वारा पार्टी से दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला को निकाल दिया गया है, जिसके बाद से दुष्यंत अब हरियाणा में अपनी जड़ मजबूत करने में लगे हुए हैं। यहां जींद में दुष्यंत चौटाला ने शायराना अंदाज में समर्थकों में जोश भरा। कुछ पंक्तियों में उन्होंने कहा कि...

'रख दिया है कलेजा जालिमों के तीर पर 
फैसला कर लिया छूना है आसमान बादलों को चीरकर'

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!