यमुनानगर में लोगों के झुंड ने घर में लगाई आग, महिला ने बच्चों के साथ भाग कर बचाई जान...जमीन पर कब्जे का विवाद

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Oct, 2023 12:25 PM

a group of people set fire to the house in yamunanagar

हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव जैतपुर में जमीनी विवाद के चलते खेत पर कब्जा करने आए 50 के करीब लोगों ने महिला के घर को आग लगा दी।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव जैतपुर में जमीनी विवाद के चलते खेत पर कब्जा करने आए 50 के करीब लोगों ने महिला के घर को आग लगा दी। महिला उस समय खाना बना रही थी और उसने बच्चों के साथ भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर में आग लगने से उसे बहुत नुकसान हुआ है।

PunjabKesari

महिला मसरूफ ने बताया कि आज वह अपने घर पर खाना बना रही थी तो उस समय खेत पर कब्जा करने के लिए 50 से अधिक लोग अचानक से उनके घर आए और उन्होंने उसके घर पर आग लगा दी। आग इतनी भयंकर थी कि चंद ही मिनटों में उसका घर आग की भेंट चढ़ गया और घर में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। जिस समय यह वारदात हुई, उस समय वह अपने बच्चों के लिए खाना बना रही थी। 

PunjabKesari

पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति इमरान के साथ इस गांव में अपने चाचा से खरीदी हुई जमीन पर कच्ची छत डालकर और घर घास फूस से घर बना कर उसमें रह रही थी। उसके चाचा का अन्य गांव के लोगों से उनके घर के साथ लगती जमीन पर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आज गांव के लोगों ने बाहर के कुछ लोगों के साथ मिलकर उसके घर में आग लगा दी और उसने घर से बाहर बच्चों के साथ निकालकर अपनी जान बचाई। हमला करने वाले लोगों के पास लाठी डंडे व कुछ हथियार भी थे। 

PunjabKesari

महिला ने बताया कि वह इस गांव में बाहर से आकर बसी है। बड़ी मेहनत और मशक्कत करने के बाद उसने लकड़ी और घास फूस की सहायता से कच्चा घर बनाया, लेकिन आज वह भी आग की भेंट चढ़ गया। जब यह वारदात हुई उसका पति घर पर नहीं था। वह मेहनत मजदूरी करने के लिए बाहर गया हुआ था। उसके आसपास के लोगों ने भयानक आग से उसकी और उसके बच्चों की रक्षा की। अब पीड़िता ने पुलिस चौकी में शिकायत दी है जिसमें उसने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!