Edited By Yakeen Kumar, Updated: 08 Jul, 2025 04:39 PM

हरियाणा में एक जिले को बंदरों का शहर भी कहा जाता है। क्योंकि इसके पीछे की वजह है कि...
हरियाणा डेस्क : प्रदेश में 'बंदरों का शहर' के नाम से कैथल जिले को जाना जाता है। कैथल को City of Monkeys भी कहा जाता है। कैथल का यह नाम इसलिए पड़ा क्योंकि प्राचीन काल में कैथल को 'कपिस्थल' के नाम से जाना जाता था। कपि संस्कृत का एक शब्द है, जिसका अर्थ बंदर होता है। वहीं, स्थल का मतलब स्थान होता है। कैथल जिले में अंजनी टीला अब भी मौजूद है। इस टीले का संबंध भगवान हनुमान जी की माता अंजनी से है। कैथल में वृद्ध केदार तीर्थ भी है। इस तीर्थ का वैदिक ग्रंथों में उल्लेख किया गया है। आपकों बता दें कि ये मान्यताओं के आधार पर है जिसका आधिकारिक प्रमाण नहीं है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)