राक्षस बाप! काम से घर लौटी मां ने पिता को बेटी के साथ देखा इस हालत में, बच्चा न होने पर की थी बच्ची Adopt

Edited By Isha, Updated: 14 Oct, 2024 07:54 PM

a case has been registered for committing indecent acts with a minor

साढौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने गोद ली अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकतें की। बच्ची की मां ने जब उसे ऐसा करते हुए देखा तो उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक सप्ताह पहले भी एक

यमुनानगर: साढौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने गोद ली अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकतें की। बच्ची की मां ने जब उसे ऐसा करते हुए देखा तो उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक सप्ताह पहले भी एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। आरोपी के खिलाफ उस मामले में भी साढौरा थाने में केस दर्ज हुआ था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

 
जानकारी अनुसार साढौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 2019 में मनदीप के साथ हुई थी। इस शादी से उनके पास बच्चा नहीं हो रहा था। उन्होंने अपने जानकार की बेटी को गोद ले लिया, जो अब तीन वर्ष की है। इस बीच 2022 में उनके पास बेटा भी पैदा हो गया। उसका पति मनदीप नशे का आदी है। वह उसके साथ गलत हरकतें करता था, जिसकी वजह से उन दोनों में विवाद रहता था। उसने अपने पति के खिलाफ साढौरा थाना में केस दर्ज कराया। वहीं, उसने मकान पर कब्जे को लेकर कोर्ट में दावा डाल दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और उनमें राजीनामा हो गया।

 
महिला ने बताया कि वह अपने पति व दोनों बच्चों के साथ अलग मकान में रहने लगी। आरोप है कि उसका पति गोद ली बेटी पर गलत नजर रखता है। एक दिन वह किसी काम से घर से बाहर गई थी। जब वह वापस लौटी तो उसने देखा कि उसका पति बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है। जब उसने विरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

 

 

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!