हरियाणा के इस डिपो में शामिल हुई 6 नई बसें, यात्रियों को मिली राहत

Edited By vinod kumar, Updated: 12 Jan, 2020 11:32 AM

6 new buses joined sonipat depot

पिछले लम्बे समय से बसों की किल्लत झेल रहे सोनीपत के बस यात्रियों को शनिवार को आखिरकार हल्की राहत मिल गई है। विधिवत रूप से पूजा पाठ करने के बाद सोनीपत डिपो में 6 नई बसों को शामिल कर लिया गया है। किलोमीटर स्कीम के तहत बसों को राई विधायक मोहनलाल बड़ौली...

सोनीपत(स.ह.): पिछले लम्बे समय से बसों की किल्लत झेल रहे सोनीपत के बस यात्रियों को शनिवार को आखिरकार हल्की राहत मिल गई है। विधिवत रूप से पूजा पाठ करने के बाद सोनीपत डिपो में 6 नई बसों को शामिल कर लिया गया है। किलोमीटर स्कीम के तहत बसों को राई विधायक मोहनलाल बड़ौली ने हरी झंडी देखकर रवाना किया। इस दौरान रोडवेज जी.एम. राहुल जैन, टी.एम. संजय कुमार आदि भी मौजूद थे। बडौली ने कहा कि किलोमीटर स्कीम के तहत बसों व रूटों के बढऩे से यात्रियों की सुविधाएं बढ़ रही हैं। सरकार हर हाल में यात्रियों को स्तरीय सुविधाएं देने के लिए कृतसंकल्प है। 

दरअसल, सोनीपत डिपो में लगातार कंडम होती जा रही बसों की वजह से महज 120 बसें ही शेष रह गई थीं। जिसकी वजह से रोडवेज प्रशासन को मजबूरी में कई रूटों पर से अपनी बस सेवाओं को बंद करना पड़ गया था। बसों की कमी की वजह से बस यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। यात्री लगातार नई बसें शामिल करने की मांग कर रहे थे। ऐसे में रोडवेज डिपो में 6 नई बसें शामिल होने से बस यात्रियों को हल्की राहत मिली है। 

चंडीगढ़ रूट पर चलाई जाएगी 3 नई बसें
बसों की कमी की वजह से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही थी। जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो से तीन साल पहले जहां चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बसों के 40 के करीब फेरे होते थे, वहीं अब यह घटकर 20-25 तक आ गए थे। ऐेसे में नई बसें मिलने के बाद रोडवेज विभाग ने 6 में से 3 बसों को चंडीगढ़ रूट पर चलाने का फैसला किया है, जबकि एक-एक बस को जयपुर, दिल्ली और रोहतक रूट पर चलाया जाएगा। 6 नई बसें बेड़े में शामिल होने के बाद सोनीपत डिपो में बसों की संख्या करीब 126 हो गई हैं। ऐसे में अब हर रोज औसतन 115 से 116 बसें सड़कों पर उतर पाएंगी। 

राहुल जैन, रोडवेज जी.एम., सोनीपत ने कहा कि सरकार द्वारा किलोमीटर स्कीम पर 6 नई बसों को सोनीपत डिपो में भेजा गया है। विधिवत रूप से बसों को विभिन्न रूटों पर रवाना कर दिया गया है। नई बसें मिलने से बस यात्रियों को राहत मिलेंगी। नई बसों को चंडीगढ़, रोहतक, दिल्ली और जयपुर रूट पर चलाया जाएगा। 
    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!