ऑफर का लालच देकर क्रेडिट कार्ड से निकाले 58 हजार रुपए

Edited By Isha, Updated: 25 Oct, 2019 10:17 AM

58 thousand rupees withdrawn from credit card by luring offer

ऑफर का लालच देकर एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 58 हजार रुपए निकाल लिए गए। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हवलदार..........

पलवल (ब्यूरो) : ऑफर का लालच देकर एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 58 हजार रुपए निकाल लिए गए। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हवलदार कंवरजीत ने बताया कि ओमेक्स सिटी निवासी दीपक गुलाटी ने शिकायत दर्ज कराई है कि 17 अक्तूबर की शाम 6 बजे वह कैंप कालोनी स्थित अपनी दुकान पर बैठा हुआ था।

उसी दौरान एक फोन आया और कहा कि वह एसबीआई बैंक की तरफ से बोल रहे है और आपके लिए ऑफर है। इसी तरह की बातों में उलझाकर पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से 58 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!