Edited By Updated: 31 Jan, 2017 05:09 PM
साइबर सिटी गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में वॉइस ऑफ़ यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समारोह में 50 हजार से अधिक छात्रों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम गाकर विश्व रिकॉर्ड...
गुरुग्राम (राशइ मनचंदा):साइबर सिटी गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में वॉइस ऑफ़ यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समारोह में 50 हजार से अधिक छात्रों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम गाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया और वन्य जीवों के सरंक्षण की शपथ ली। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा के कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री राव नरवीर सिंह मौजूद थे।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जहा इस समारोह की जमकर तारीफ की वहीं किसी का बिना नाम लिए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने जाट आरक्षण आंदोलन का नाम लिए बिना उन नेताओं को सचेत कर दिया जो अपने राजनीतिक फायदा के लिए प्रदेश को तोड़ना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग भी प्रदेश को तोड़ने की कोशिश कर रहे है जनता उमके मंसूबों को सफल नहीं होने देगी। इस समारोह के माध्यम से हरियाणा एक हरियाणवी एक के आवाज को बुलंद करने की कोशिश की गई।