Haryana Crime: कुरुक्षेत्र में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, एक की हालत गंभीर

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Dec, 2024 03:35 PM

4 members of the same family killed kurukshetra

कुरुक्षेत्र जिले में शनिवार देर रात घर पर सो रहे परिवार के पांच लोगों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रुप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस...

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले में शनिवार देर रात घर पर सो रहे परिवार के पांच लोगों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रुप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 

ग्रामीणों ने तोड़ा दरवाजा तो उड़े होश 

यह मामला शाहाबाद के गांव यारा का है। यहां परिवार के मुखिया नैब सिंह, उसकी पत्नी इमरित, पुत्र दुष्यंत, पुत्रवधू अमृत कौर और पोता केशव सोये हुए थे। जब आज सुबह 8 बजे तक भी उनके घर में कोई हलचल नहीं हुई तो ग्रामीणों ने नैब सिंह के घर का दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक गेट बजाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो लोगों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर देखा तो नैब सिंह और उसकी पत्नी इमरित लहुलुहान अवस्था में मृत पड़े हुए थे। दोनों की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। 

हत्याकांड के पीछे के कारणों का नहीं हुआ खुलासा 

वहीं जब लोगों ने घर की पहली मंजिल पर जाकर देखा तो दुष्यंत, उसकी पत्नी अमृत कौर और उसका बेटा केशव भी गंभीर रुप से घायल मिले। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को फोन किया और तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां दुष्यंत और अमृत कौर ने भी दम तोड़ दिया है। वहीं उनके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, इस हत्याकांड के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!