Edited By Manisha rana, Updated: 23 May, 2025 08:55 AM

हरियाणा में गर्मी का प्रकोप जारी है। दो दिन पहले हुई बारिश ने हरियाणावासियों को राहत दी थी।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में गर्मी का प्रकोप जारी है। दो दिन पहले हुई बारिश ने हरियाणावासियों को राहत दी थी। मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 6 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट और 4 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही आज कई जिलों में बारिश की भी संभावना है।
इन जिलों में बारिश
मौसम विभाग ने 4 दिनों में बारिश की संभावना जताई है। आज राज्य के 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल) में बारिश होने की संभावना है। 24 मई को राज्य के 10 जिलों (अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद) में 25 मई को राज्य के 16 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर और जींद) व 26 मई को राज्य के 19 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, जिंद, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी) में बारिश हो सकती है।
रोहतक का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेश भर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट ही देखने को मिली। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट रोहतक जिले में दर्ज की गई। जिसके बाद रोहतक का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)