Edited By Manisha rana, Updated: 10 Apr, 2025 03:22 PM

जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों को गोलियों से छलनी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हत्या की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जींद (अमनदीप पिलानिया) : जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों को गोलियों से छलनी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हत्या की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों को 9 फायर कर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया था। तीन आरोपियों में से दो आरोपी सरकारी नौकरी में हैं। मोहित सिंचाई विभाग में और लक्ष्य हरियाणा रोडवेज में नौकरी करते हैं। दोनों परिवारों के बीच पिछले कई सालों से जमीनी विवाद चल रहा था। तीन आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि हमें सरकारी अस्पताल से सूचना मिली थी कि दो लोगों की डेड बॉडी आई हुई है, जिन्हें गोली लगी थी। मौके पर जाकर देखा गया तो दो सगे भाइयों को गोली लगी हुई थी, जिससे दोनों की मौत हो गई थी। मामला जमीनी विवाद का था, जिसमें दोनों भाइयों को मौत के घाट उतारा गया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो आरोपी सरकारी नौकरी में हैं। आरोपियों ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से घटना को अंजाम दिया और 9 फायर किए, जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)