भीषण हादसा: जुलाना में बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की मौत, 3 की हालत गंभीर

Edited By Manisha rana, Updated: 07 May, 2025 01:48 PM

2 youths died in a bike collision in julana

जुलाना क्षेत्र के मालवी गांव के पास बीती रात दो बाइकों की टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई।

जुलाना (विजेंदर सिंह) : जुलाना क्षेत्र के मालवी गांव के पास बीती रात दो बाइकों की टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई और बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घो​​​षित कर दिया और तीन युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रैफर किया गया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक मालवी गांव निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र बाइक पर सवार होकर गांव से जुलाना की ओर आ रहा था तो सामने से मालवी गांव निवासी 23 वर्षीय रमेश, सौरभ, अंकित और सावन एक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। देशखेड़ा पावर हाउस के सामने दोनों बाइकों की आमने सामने से टक्कर हो गई। फिलहाल पुलिस में जुटी हुई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!